Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर की अयोध्या यात्रा के दौरान ट्राय करें ये प्रसिद्ध व्यंजन, जानिए कहाँ मिलेगा क्या खास

Ayodhya Ram Mandir: अगर आप भी अयोध्या श्री राम के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो जान लीजिये यहाँ कौन कौन से प्रसिद्ध व्यंजन हैं जो आपको ज़रूर ट्राय करना चाहिए।

Update: 2024-01-21 10:27 GMT

Ayodhya Ram Mandir (Image Credit-Social Media)

Ayodhya Ram Mandir: क्या आप भी राम मंदिर के दर्शन करने के लिए अयोध्या जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको यहाँ के सबसे प्रसिद्ध कुछ व्यंजनों को ज़रूर ट्राय करना चाहिए। आइये हम आपको बताते हैं कि राम मंदिर में भगवान् के दर्शन करने से पहले या बाद आप यहाँ क्या-क्या खा सकते हैं।

अयोध्या के प्रसिद्ध व्यंजन

अयोध्या पहुंचकर मसालेदार कचौरी से लेकर गुलाब जामुन तक आप कई चीज़ें ट्राय कर सकते हैं। शहर में मिलने वाले ये सभी व्यंजन अयोध्या के प्रसिद्ध व्यंजनों की लिस्ट में शामिल हैं। आइये जानते हैं कौन से हैं ये व्यंजन।

अयोध्या शहर का हिन्दुओं के लिए विशेष महत्त्व है जहाँ इसका धार्मिक महत्त्व है वहीँ ये अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए भी जाना जाता है। जैसा कि सर्व विदित है कि 22 जनवरी रामलला की प्राणप्रतिष्ठा समारोह का दिन है। इस दिन पर पूरे देश की निगाहें अयोध्या पर टिकी है। वहीँ देश और विदेश से कई लोग इस दिन भगवान् राम के दर्शन के लिए आने वाले हैं। लेकिन अगर आप किसी जगह जाएं और वहां के प्रसिद्ध व्यंजन न खाएं तो इस यात्रा को पूरा कैसे मान सकते हैं। आइये जानते हैं अयोध्या के कुछ प्रसिद्ध व्यंजन।

1. मसालेदार कचौरी

Ayodhya Ram Mandir (Image Credit-Social Media)


  अयोध्या पहुंचने पर इन सर्दी भरी सुबह या शाम को आप इन मसालेदार कचौरी को खा सकते हैं जिसे मटर और चने की सब्जी के साथ परोसा जाता है। कचौरी में फिलिंग में दाल और कई तरह के मसाले भरे जाते हैं। जो इसका स्वाद और भी ज़्यादा बढ़ा देते हैं।

2. जलेबी

Ayodhya Ram Mandir (Image Credit-Social Media)


 अगर आप नार्थ इंडिया में हैं और आपको सुबह सुबह कुछ मीठा खाने का मन है तो जलेबी से बेहतर कुछ हो सकता है क्या?वहीँ अयोध्या में आपको जगह जगह स्वादिष्ट, मीठी और कुरकुरी जलेबी मिल जाएगी। इन गरमागरम जलेबी को ठन्डे दही के साथ खाने का अलग ही मज़ा है।

3. चाट

Ayodhya Ram Mandir (Image Credit-Social Media)


 अयोध्या की मशहूर चाट या आलू की टिक्की शायद ही आपने कहीं खाई होगी। दरअसल इसे बनाने की अलग ही विधि है यहाँ आपको टिक्की को बीच से काटकर फिर तला जाता है। साथ ही आपको यहाँ पापड़ी चाट भी मिल जाएगी जो कही स्वादिष्ट होती है। ये मीठा, तीखा और मसालेदार स्वादों का मिश्रण होता है।

4. पनीर टिक्का

Ayodhya Ram Mandir (Image Credit-Social Media)


 पनीर को ग्रिल करके बनाया जाता है जो सभी को काफी टेस्टी लगता है। अगर आप अयोध्या जाएं तो आप भी इसे ट्राय कर सकते हैं। आपको यहाँ इसका स्वाद काफी अलग मिलेगा।

Tags:    

Similar News