Ayodhya News: अयोध्या दीपोत्सव यादगार बनाने की तैयारी, 29 लाख दीपक प्रज्जवलित होंगे इस बार

Ayodhya News: इस बार 29 लाख दीपक प्रज्जवलित होंगे। यह अविस्मरणीय क्षण है। जिसकी स्मृतियां हमेशा जीवंत रहेगी। वार्डो में 1500 दीपक का वितरण किया जाएगा।

Report :  NathBux Singh
Update:2024-10-23 18:32 IST

Ayodhya News ( Photo- Social media) 

Ayodhya News: प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार आयोजित होने वाले दीपोत्सव को यादगार बनाने में नगर निगम जुट गया है। वार्डो में 1500 दीपक का वितरण किया जाएगा। गुप्तारघाट को गाय के गोबर से बने दीपक से प्रकाशमय करने की तैयारी है। नगर निगम के 2447 सफाई कर्मचारी एक्टिव रहेंगे। दीपोत्सव के बाद घाट को साफ करने के लिए एक हजार कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहला दीपोत्सव है। भगवान के राम के अयोध्या आगमन को सजीवता से प्रस्तुत करने का प्रयास किया जा रहा है। समाज इस उत्सव को मनाने के प्रति उत्साहित है। दीपोत्सव की चर्चा पूरे विश्व में होती है।

उन्होंने बताया कि इस बार 29 लाख दीपक प्रज्जवलित होंगे। यह अविस्मरणीय क्षण है। जिसकी स्मृतियां हमेशा जीवंत रहेगी। वार्डो में 1500 दीपक का वितरण किया जाएगा। यह कमजोर तबके के लोगो व वार्ड के मंदिर में प्रज्जवलित करने के लिए भेजा जाएगा। नगर निगम की गोशाला में बने गाय के गोबर से निर्मित दीपक से गुप्तारघाट को प्रकाशमय किया जाएगा। अण्डर पास को फूल व झालरों के माध्यम से सजाने की तैयारी है।

उन्होंने बताया कि व्यवस्थाओं के लिए नगर निगम क्षेत्र को आठ जोन व 20 सेक्टर में बांटा गया है। इसमें प्रकाश व सफाई व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। नगर निगम में सफाई के लिए 2247 कर्मचारी लगातार लगे है। इनको दीपोत्सव के दौरान एक्टिव किया जाएगा। रामपथ पर विशेष तौर पर सफाई अभियान चलेगा। यहां फुटपाथ को धुलाई करने पूरी तरह से साफ किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दीपोत्सव में बड़ी संख्या में वालंटियर व श्रद्धालु आते है। इनके लिए 30 मोबाइल टायलेट की व्यवस्था की गई है। दीपोत्सव के बाद दीपक को उठाने व घाटां की सफाई के लिए एक हजार कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। बालू से यहां की सफाई होगी। नगर निगम में पेय जल की उत्तम व्यवस्था की गई है। अयोध्या आने वाले किसी श्रद्धालु को शुद्ध पेयजल खरीदने की आवश्यकता अब नहीं पड़ती है। चेजिंग रुम की रंगाई पुताई कर दी जाएगी। दीपोत्सव को भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय व बागीश शुक्ला मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News