नवविवाहिता जोड़े की सुहागरात बन गयी अंतिम रात, सेज पर मिली नई नवेली दुल्हन की लाश तो दूल्हा...
Ayodhya News: बीते सात मार्च को 24 वर्षीय प्रदीप और 22 वर्षीय शिवानी का विवाह हुआ था। बीते शनिवार (आठ मार्च) को दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराकर सोहावल के ड्योढ़ी से वापस लौटा था।;
ayodhya news
Ayodhya News: जिले के सहादतगंज थाना क्षेत्र के मुरावन टोला में रविवार को अचंभित कर देने वाली घटना घटित हुई। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वह हैरान रह गया। दरअसल मुरावन टोला में एक नवविवाहिता जोड़े की सुहागरात के दौरान संदिग्धावस्था में मौत हो गयी। दूल्हे का शव पंखे से लटकता हुआ मिला। वहीं दुल्हन की लाश बिस्तर पर पड़ी हुई थी।
नवविवाहित जोड़े का इस तरह शव मिलने पर परिवार वाले स्तब्ध हैं। परिवार वालों की शादी की खुशियां एकाएक मातम में बदल गयी है। वहीं इलाके में भी हड़कंप मचा हुआ है। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
आज होना था नवविवाहिता जोड़े का रिसेप्शन
मिली जानकारी के अनुसार बीते सात मार्च को 24 वर्षीय प्रदीप और 22 वर्षीय शिवानी का विवाह हुआ था। बीते शनिवार (आठ मार्च) को दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराकर सोहावल के ड्योढ़ी से वापस लौटा था। रविवार रात को नवविवाहिता जोड़े का रिसेप्शन का आयोजन किया गया था।
आठ मार्च को विवाहिता जोड़े की सुहागरात थी। रविवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। तो परिजनों ने काफी आवाज लगायी और दरवाजा भी खटखटाया। लेकिन कमरे से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं हुई। जिस पर परिवार वालों को अनहोनी की आशंका हुई।
परिजनों के पैरों तले खिसक गयी जमीन
परिजनों ने कमरे से कोई जवाब न मिलने पर जब खिड़की तोड़कर अंदर झांका। तो सभी घरवालों के पैरों तले जमीन ही खिसक गयी। प्रदीप का शव कमरे में लगे पंखे से लटक रहा था। वहीं नई नवेली दुल्हन शिवानी का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ है। नव विवाहित जोड़े ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया। इसका जवाब किसी के भी पास नहीं है। विवाहिता जोड़े की लाश मिलने के जानकारी मिलते ही रिश्तेदारों और पड़ोसियों का जमावड़ा लग गया।
वहीं घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस के साथ पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किये है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा।