Azamgarh Gang Rape: दबंगों ने अपहरण कर किशोरी के साथ किया गैंगरेप, 7 घंटे तक दरिंदों के चंगुल में रही पीड़िता

Azamgarh Gang Rape: एएसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि, 'परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।'

Report :  Shravan Kumar
Update: 2024-02-17 17:00 GMT

Gang Rape in Lucknow प्रतीकात्मक चित्र (Social Media) 

Azamgarh Gang Rape Case: आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने गैंगरेप किया। इसके बाद किशोरी को अस्त-व्यस्त हालत में छोड़कर फरार हो गए। किशोरी किसी तरह घर पहुंची। परिजनों को आपबीती बताई। लोक-लाज के डर से परिजन पहले शांत रहे। मगर, शनिवार (17 फरवरी) को हिम्मत के साथ थाने पहुंचकर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। ये घटना बुधवार की बताई जा रही है।

दोनों ने बारी-बारी से किया रेप

थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, '14 वर्षीया किशोरी बुधवार को घर से खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान गांव के ही दो युवक उसे अगवा कर ले गए। एक निर्जन स्थान पर लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद अस्त-व्यस्त हालत में किशोरी को छोड़कर दोनों मौके से फरार हो गए। काफी देर होने पर परिजन किशोरी को ढूंढने निकले। काफी देर बार किशोरी अस्त-व्यस्त हाल में किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।

रेप के आरोपी दबंग हैं

बताया जाता है दोनों आरोपी दबंग किस्म के हैं। उनकी दबंगई के डर और लोकलाज के चलते परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। घटना के तीन दिन बाद शनिवार को परिजन थाने पहुंचे। गांव के दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। नामजद किए गए आरोपियों में गोविंदा और अरुण शामिल हैं।

7 घंटे रही दरिंदों के कब्जे में

थाना प्रभारी संजय कुमार पाल ने बताया कि, 'बुधवार को किशोरी खेत पर गई थी। उसी दौरान उसके साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। पीड़िता ने बताया कि, सुबह लगभग 9 बजे अरुण और गोविंदा ने उसे अगवा किया। शाम 4 बजे तक अपने यहां रोककर रखा। इसके साथ दोनों ने दरिंदगी की। सात घंटे बाद वह किसी तरह अपने घर पहुंची।

एएसपी ग्रामीण- दे रहे दबिश, आरोपी जल्द होंगे गिरफ्त में

एएसपी ग्रामीण, आजमगढ़ चिराग जैन ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर किशोरी को मेडिकल मुआयने के लिए भेज दिया गया है। वहीं, नामजद किए गये आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।'

Tags:    

Similar News