Azamgarh News: महाकुंभ से लौट रही अर्टिगा कार डिवाइडर से टकराई, तीन श्रद्धालुओ की मौत, पांच घायल

Azamgarh News: मृतकों में दो महिलाएं दीपा व गंगा तथा एक पुरुष गणेश हैं। घटना की सूचना के बाद सभी लोगों को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।;

Report :  Shravan Kumar
Update:2025-02-17 11:08 IST
Azamgarh News: महाकुंभ से लौट रही अर्टिगा कार डिवाइडर से टकराई, तीन श्रद्धालुओ की मौत, पांच घायल

महाकुंभ से लौट रही अर्टिगा कार डिवाइडर से टकराई  (photo: social media )

  • whatsapp icon

Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद के रानी की सराय थाना क्षेत्र के मझगवां स्थान पर डिवाइडर से आर्टिगा की टक्कर में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जिसके चलते आसपास कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर लोग एकजुट हो गए। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया , जबकि पांच लोगों को रेफर कर दिया गया।

आजमगढ़ महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ यह दर्दनाक घटित हुई। सभी घायल नेपाल देश के रूपनदेई जिला के निवासी बताये जाते हैं। यह सभी लोग एक ही कार में सवार होकर अपने देश नेपाल लौट रहे थे। तभी आजमगढ़ में हादसे का शिकार हो गए। मृतकों में दो महिलाएं दीपा व गंगा तथा एक पुरुष गणेश हैं। घटना की सूचना के बाद सभी लोगों को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां पर तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि 5 अन्य लोगों को भर्ती किया गया।

घायलों को गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया 

परिजनों को जानकारी होने के बाद लोग पहुंचे और इसके बाद सभी घायलों को गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। परिजनों के अनुसार 35 लोग रूपंदेही से महाकुंभ के लिए पांच गाड़ियों से निकले थे। स्नान करने के बाद सभी लोग वापस रात में लौट रहे थे। ड्राइवर थका हुआ था जिसके चलते उसे डेढ़ 2 घंटे का आराम भी दिया गया था, उसके बाद भी एक वाहन हादसे का शिकार हो गई।

Tags:    

Similar News