Azamgarh: इंटर के रसायन विज्ञान का दूसरे स्थान पर पेपर देते हुए तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Azamgarh: पुलिस ने 8 मार्च को द्वितीय पाली में इण्टरमीडिएट की रसायन विज्ञान का पेपर दे रहे तीन अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया। ये तीनों दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे।;

Update:2025-03-09 17:03 IST

azamgarh news

Azamgarh News: जनपद के गंभीरपुर थाना पुलिस ने 8 मार्च को द्वितीय पाली में इण्टरमीडिएट की रसायन विज्ञान का पेपर दे रहे तीन अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया। ये तीनों दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। जांच के बाद तीनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

8 मार्च दिन शनिवार को राजाराम स्मारक इण्टर कालेज केन्द्र व्यवस्थापिका/प्रधानाचार्या रीना मौर्या द्वारा थाने पर आकर प्रार्थना पत्र दिया कि विद्यालय में द्वितीय पाली में समय 2 बजे से 5.15 बजे तक इण्टर रसायन विज्ञान का पेपर होने व विद्यालय के 03 विद्यार्थियों अभय पुत्र अभिमन्यु ग्राम मधसिया थाना तहबरपुर द्वारा अपने रिस्तेदार अमित कुमार पुत्र जग्गू राम ग्राम इब्राहिमपुर थाना गम्भीरपुर के स्थान, व विशाल यादव पिता उदयचन्द यादव ग्राम गम्भीरपुर थाना गम्भीरपुर अपने सम्पर्की पंकज यादव पुत्र रामचंदर ग्राम गन्धुवई, पोस्ट संजरपुर थाना सरायमीर व उत्कर्ष यादव पुत्र विरेन्द्र यादव ग्राम जहाँनियापुर थाना गम्भीरपुर द्वारा अरविन्द यादव पुत्र हनुमान प्रसाद यादव ग्राम खानपुर पोस्ट फरीदूनपुर थाना सरायमीर के स्थान पर परीक्षा दिया जा रहा था। पुलिस ने मामले में तीनों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

रविवार 9 मार्च को कस्बा गम्भीरपुर मार्टिनगंज तिराहे से समय करीब 11.15 बजे अभय पुत्र अभिमन्यु, विशाल यादव पुत्र उदयचन्द्र यादव, उत्कर्ष यादव पुत्र विरेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया।

Tags:    

Similar News