Azamgarh News: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरक्षण को लेकर कहा- "संविधान के साथ छेड़छाड़ नहीं किया जा सकता"

Azamgarh News: सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरक्षण के फैसले को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं किया जा सकता।

Report :  Shravan Kumar
Update: 2024-08-17 15:57 GMT

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरक्षण को लेकर कहा- "संविधान के साथ छेड़छाड़ नहीं किया जा सकता": Photo- Newstrack

Azamgarh News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लालगंज में स्थित त्रिवेणी ट्रामा सेंटर का उद्घाटन करने के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 69000 शिक्षकों की भर्ती के मामले में कोर्ट के फैसले को लेकर उन्होंने कहा कि अब सरकार पीड़ित लोगों की सुधि नहीं लेगी। सरकार ने जो भेदभाव किया है उसमें समाजवादी पार्टी न्याय दिलाने का काम करेगी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरक्षण के फैसले को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं किया जा सकता।

इंडिया की सरकार बनेगी सारी समस्याओं का हल किया जाएगा-अखिलेश

कोलकाता में जूनियर डॉक्टर हत्याकांड के बारे में बताया कि पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी खुद एक महिला है। महिलाओं का दुख दर्द और समझती हैं। एक महिला ने सीएम कार्यालय में आत्मदाह कर लिया इस पर भाजपा के लोग मौन हैं। मीडिया के लोग इस पर आवाज नहीं उठाते हैं अगर मीडिया के लोग आवाज उठाएंगे तो उन पर भी मुकदमा कर दिया जाएगा। अखिलेश यादव ने तमाम समस्याओं को लेकर कहा कि इंडिया की सरकार बनेगी सारी समस्याओं का हल किया जाएगा।

आजमगढ़ के विकास के मामले उन्होंने दावा किया कि लखनऊ से ज्यादा विकास कार्य किया जाएगा। सड़क, बिजली, पानी आदि की सुविधा बढ़ाई जाएगी। जो मेडिकल कॉलेज यहां बना है सुविधा नही बढ़ाई गई। वह कोरोना काल में उसकी काफी जरूरत हुई। उत्तर प्रदेश सरकार में कई अस्पताल खंडहर हो गए हैं डॉक्टर वहां पर नहीं पहुंच पा रहे हैं लेकिन सरकार उसे पर ध्यान नहीं दे रही है।

आजमगढ़ के नेहरू हाल में 14 अगस्त को समाजवादी पार्टी के नेताओं के कहासुनी के बारे में उन्होंने बताया कि यह पीडीए के लोग हैं। आपस में मिलकर समस्या को हल कर लेंगे।

इस दौरान सदर सांसद धर्मेंद्र यादव, लालगंज सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, पूर्व मंत्री बलराम यादव,पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम करैली,पूर्व मंत्री नफीस अली, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव,जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक बेचई सरोज, सपा प्रवक्ता अशोक यादव, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं त्रिवेदी सेंटर के अध्यक्ष अभिषेक राय , पूर्व विधायक राम जग, विधायक कमलाकांत राजभर, विधायक डॉक्टर संग्राम यादव आदि लोग उपस्थित थे।

अखिलेश यादव से मिलने के लिए कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों में नोक झोक

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हॉस्पिटल के उद्घाटन अलावा अन्य जगह कार्यक्रम में जाना था। सुरक्षा व्यवस्था का तगड़ा इंतजाम किया था। लिस्ट के अनुसार लोगों को उनके कार्यक्रम में भाग लेने की अनुमति दी गई थी। इसी दौरान पूर्वाचल से मऊ, बलिया, गाजीपुर जौनपुर आदि जिलों से कई नेता अखिलेश यादव से मिलने के लिए आए हुए थे। उनको वहां जाने की पुलिसकर्मियों ने अनुमति नहीं दिया और कहासुनी शुरू हो गयी। बाद मे मामला हस्ताक्षेप से शांत हुआ।


अखिलेश के कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ता हुआ अचेत

अखिलेश यादव के कार्यक्रम में भीषण गर्मी के कारण एक सपा कार्यकर्त्ता अचेत हो गया। काफी उमस के कारण कूलर, पंखा लगाएंगे थे। जो काम नहीं कर रहे थे। बताया जाता है कि पकड़ी गांव के जितेंद्र यादव अखिलेश यादव के कार्यक्रम में आए थे भीषण गर्मी के कारण वह अचेत होकर ज़मीन पर गिर गए। उनको आनन फानन में अस्पताल कर्मियों ने उनको अस्पताल में पहुंचाया।उनका इलाज चल रहा था। इसी दौरान मीडिया के एक कर्मी भी भीषण गर्मी के कारण अचेत हो गए। उनका भी इलाज की व्यवस्था की जा रही थी।

Tags:    

Similar News