Azamgarh News: लेन-देन के विवाद में असलहे से युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती के दौरान हुई मौत

Azamgarh News: पैसे के लेन देन के विवाद में दूसरे पक्ष ने युवक को गोली मार दी। घायलावस्था में उसे एम्बुलेंस द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल मऊ में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।

Report :  Shravan Kumar
Update:2024-09-16 17:22 IST

लेन-देन के विवाद में असलहे से युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती के दौरान हुई मौत: Photo- Newstrack

Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के देवकली तारन में आज दोपहर में पैसे के लेन देन के विवाद में दूसरे पक्ष ने युवक को गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को इलाज के मऊ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अतरडीहा निवासी तेज सिंह उम्र 32 वर्ष पुत्र ज्वाला सिंह गाय-भैंस बेचने का काम करता था। आज दोपहर करीब 1.30 थाना क्षेत्र के गोंछा के पास कुछ लोगों के साथ हुए विवाद के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे गोली मार दी। घायलावस्था में उसे एम्बुलेंस द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल मऊ में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।

मृतक के चाचा के लड़के विनोद कुमार सिंह ने बताया कि उसके भाई तेज सिंह से कुछ लोगों से पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चलता था, आज उसी पैसे को देने के लिए उन लोगों द्वारा उसके भाई को बुलाया गया था, जहां विवाद के बाद उसे गोली मार दी गयी। विनोद कुमार सिंह ने बताया कि करीब 2.5 लाख रूपये की बात बतायी जा रही थी जिसमें विपक्षी द्वारा चेक दिया था लेकिन खाते में पैसे नहीं थे। रमेश सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पूरी घटना से अधिकारियों को अवगत कराया गया।

बता दें कि घटना के समय विनोद कुमार सिंह द्वारा खुद को जनपद मुख्यालय में होना बताया गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गयी। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने कुछ लोगों के नाम प्रकाश में आये हैं। मेरे द्वारा टीम का गठन कर दिया गया है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जायेगी।


मृतक विकास राय: Photo- Newstrack

 कुएं में गिरने से युवक की हुई मौत घर में मचा कोहराम

आजमगढ़ बरदह थाना क्षेत्र के रविवार शाम कुएं के बाउंड्री पर बैठे युवक का संतुलन बिगड़ने से कुएं में गिर गया। गांव के कुछ लोगों ने देखा तो शोर मचाया काफी प्रयास करने के बाद उसे कुएं से बाहर निकाला गया।परिजन स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।

बता दें कि विकास राय 35 वर्ष पुत्र स्वर्गीय शंभू निवासी बकेश गांव के ही कुएं के बाउंड्री में बैठा था संतुलन बिगड़ने की वजह से वह कुएं में गिर पड़ा।बहुत प्रयास के बाद ग्रामीणों ने बाहर निकाला परिजन बरदह स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।

इसकी जानकारी पुलिस को मिली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक चार बहनों में अकेला था सभी बहनों की शादी हो चुकी है। मृतक 3 वर्षों से घर पर रहकर खेती-बाड़ी का कार्य करता था।मृतक के पास दो बच्चे एक 11 वर्ष का दूसरा 9 वर्ष का है।पत्नी नम्रता राय समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का वह इकलौता सहारा था।

Tags:    

Similar News