Baghpat News: बागपत की गोशाला में 6 गोवंशों की अचानक मौत से हड़कम्प
Baghpat News: बागपत के बावली गांव की गोशाला में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक के बाद एक छह गोवंशों की मौत हो गई
Baghpat News (Social Media
Baghpat News: बागपत के बावली गांव की गोशाला में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक के बाद एक छह गोवंशों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों और गोशाला प्रबंधन ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद बीडीओ ज्योति बाला मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया।
कैसे हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले गोवंशों को बीमारी से बचाने के लिए चिकित्सकों की टीम द्वारा चिचड़ी रोग से संबंधित एक दवा का इंजेक्शन लगाया गया था। संदेह जताया जा रहा है कि इसी इंजेक्शन के कारण गोवंशों की तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। हालांकि, जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।
5-6 गोवंशों की मौत हो चुकी
गोशाला में मौजूद अन्य गोवंशों की स्थिति की भी जांच की गई, जिसमें तीन गोवंशों की हालत चिंताजनक पाई गई। उन्हें तुरंत झज्जर स्थित पशु चिकित्सालय में इलाज के लिए भेजा गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। वही बीडीओ ज्योति बाला ने मौके पर मीडिया से बात करते हुए बताया कि 5-6 गोवंशों की मौत हो चुकी है और जांच का आदेश दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पशु चिकित्सकों की जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि मौत का कारण क्या था। यदि लापरवाही पाई जाती है तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सख्त निगरानी और नियमित जांच सुनिश्चित की जाए
बावली गांव की यह घटना एक चेतावनी है कि गोशालाओं में रहने वाले गोवंशों की स्वास्थ्य संबंधी देखभाल में कोई भी लापरवाही बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। प्रशासन को चाहिए कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सख्त निगरानी और नियमित जांच सुनिश्चित की जाए।