Baghpat News: बागपत में मुठभेड़ के दौरान एक लाख के ईनामी बदमाश संदीप पहलवान उर्फ संदीप लुहार ढेर

Baghpat News: पुलिस अधीक्षक बागपत सूरज कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि संदीप हरियाणा के रोहतक जनपद का निवासी था और लंबे समय से फरार चल रहा था।

By :  Paras Jain
Update:2025-06-30 07:58 IST

Baghpat News

Baghpat News: बागपत जिले में रविवार को एक बड़ी पुलिस कार्रवाई के तहत एक लाख रुपये के ईनामी बदमाश संदीप पहलवान उर्फ संदीप लुहार को एनकाउंटर में मार गिराया गया। यह मुठभेड़ बागपत पुलिस और एसटीएफ नोएडा की संयुक्त टीम के बीच बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई। संदीप पर हत्या, डकैती और लूट जैसे संगीन अपराधों के करीब 15 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज थे।

पुलिस अधीक्षक बागपत सूरज कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि संदीप हरियाणा के रोहतक जनपद का निवासी था और लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके आपराधिक इतिहास और बढ़ती वारदातों के चलते उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह मुख्य रूप से ट्रक ड्राइवरों को निशाना बनाकर लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की इस बड़ी सफलता को लेकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। फिलहाल पुलिस संदीप के अन्य आपराधिक नेटवर्क और सहयोगियों की तलाश में जुट गई है। बागपत पुलिस और एसटीएफ नोएडा की इस संयुक्त कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Tags:    

Similar News