Bahraich News: बहराइच पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, जानें पूरा कार्यक्रम

Bahraich News: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी ने विपक्ष के बयान को केवल जुमला बाजी बताते हुए कहा कि "यह विपक्ष का काम है जो वह कर रहा है बजट में खामियां निकालना उनका काम है वह निकल रहे हैं।";

Update:2025-02-23 22:43 IST

बहराइच पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी (Photo- Social Media)

Bahraich News: बहराइच जनपद के मुख्यालय पर स्थित भाजपा कार्यालय पर आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी बहराइच पहुंचे उनके बहराइच आने का मकसद बजट की जानकारी साझा करने की थी उन्होंने बजट की खासियत पर प्रकाश डालते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। बहराइच पहुंचे त्रयंबक त्रिपाठी भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी से रूबरू हुए।

बजट की जानकारी साझा की

बहराइच के भाजपा कार्यालय में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष का आगमन हुआ उनका आगमन बजट की जानकारी साझा करने को लेकर हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी ने बजट को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी ने विपक्ष के बयान को केवल जुमला बाजी बताते हुए कहा कि "यह विपक्ष का काम है जो वह कर रहा है बजट में खामियां निकालना उनका काम है वह निकल रहे हैं।"

बजट में युवा वर्ग, किसान वर्ग, महिला वर्ग, का खास ख्याल

उन्होंने कहा कि मोदी जी द्वारा और निर्मला सीतारमण मां द्वारा पेश किया गया यह बजट अपने आप में एक संपूर्ण बजट है जो सन 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने में मदद करेगा इस बजट में युवा वर्ग किसान वर्ग महिला वर्ग का खास ख्याल रखा गया है। यह बजट सभी के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष जनता के बीच नहीं जा रहा है तो उसे हकीकत का क्या पता चलेगा अगर विपक्ष के पास कोई मुद्दा होता तो उसे लेकर वह सड़क पर उतरता लेकिन विपक्ष सड़क पर नहीं उतर रहा है इसका मतलब है कि उसके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है।

Tags:    

Similar News