Bahraich News: विजिलेंस टीम ने 25 हजार घूस लेते हुए राजस्व निरीक्षक को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Bahraich News: जिले के तहसील मोतीपुर क्षेत्र में तैनात राजस्व निरीक्षक को शुक्रवार दोपहर में विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम उन्हें अपने साथ लेकर चली गई है।

Update: 2024-08-02 11:43 GMT

 Bahraich News (Pic: Newstrack)

Bahraich News: जिले के तहसील मोतीपुर क्षेत्र में तैनात राजस्व निरीक्षक को शुक्रवार दोपहर में विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम उन्हें अपने साथ लेकर चली गई है। साथी कर्मचारी के गिरफ़्तार होने से अन्य राजस्व कर्मियों में अफरातफरी मची हुई है। वही यह आम लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार तहसील मोतीपुर में शुक्रवार दोपहर को राजस्व विभाग की मीटिंग चल रही थी। इसी दौरान राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव के मोबाइल पर एक क्लाइंट का फोन आया।

राजस्व निरीक्षक मीटिंग समाप्त होने के बाद तुरंत अपने आवास चले गए। आवास पहुंचते ही वहां पर क्लाइंट ने राजस्व निरीक्षक को काम करवाने के लिए 25 हजार रुपये घूस दिया। राज्स्व निरीक्षक ने जैसे 25 हजार का घूस अपने हाथों लिया वैसे ही अयोध्या विजिलेंस की टीम ने राजस्व निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक चीखने लगे। बावजूद विजिलेंस टीम ने जकड़ लिया और संबंधित थाना क्षेत्र में सूचना देने के बाद विजिलेंस टीम राजस्व निरीक्षक को अपने साथ लेकर चली गई है। इस मामले में तहसीलदार अंबिका ने बताया कि राजस्व निरीक्षक मीटिंग के बाद घर गए। इसके बाद अचानक क्या हुआ यह उनकी जानकारी में नहीं है। हालांकि कोतवाली नानपारा में विजिलेंस टीम राजस्व निरीक्षक से पूछताछ कर रही है।

Tags:    

Similar News