मामूली विवाद में खूब लहराया असलहा, वीडियो देख हरकत में आई पुलिस, केस दर्ज

यूपी में कानून व्यवस्था की धज्जियां उठाने का मामला सामने आया है। यहां मामूली विवाद में असलहा लहराया गया। पुलिस की इस बात की भनक तक लगी। जब सोशल मीडिया में वायरल होने के वाद घटना का वीडियो पुलिस के पास तक पहुंचा।

Update: 2020-05-24 07:36 GMT

बलिया: यूपी में कानून व्यवस्था की धज्जियां उठाने का मामला सामने आया है। यहां मामूली विवाद में असलहा लहराया गया। पुलिस की इस बात की भनक तक लगी। जब सोशल मीडिया में वायरल होने के वाद घटना का वीडियो पुलिस के पास तक पहुंचा। पुलिस अब इस मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

पूरा मामला कुछ यूं है कि बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के रोहुआ तिवारी गांव में मस्ताना सिंह व बृजबिहारी सिंह का परिवार रहता है, दोनों एक दूसरे के पट्टीदार हैं। इनके मध्य लंबे अरसे से जमीनी विवाद चल रहा है।

एक पक्ष की तरफ से राम निरंजन ने बताया कि उनके बेटे ने शनिवार को अपरान्ह बेल का शर्बत पिया। इस दौरान उसने उसका छिलका घर के पीछे अपनी जमीन पर फेंक दिया।

[video data-width="640" data-height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/05/VID-20200524-WA0115.mp4"][/video]

पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया ये शातिर बदमाश, भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद

दोनों तरफ से जमकर चलें ईट-पत्थर

इसी को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए तथा दोनों पक्षों में ईंट पत्थर चलने लगा। इसी मध्य एक पक्ष की तरफ से अवैध असलहा लहराया गया। उपद्रव तकरीबन घण्टे भर चला।

इस घटना की जानकारी पुलिस को तब होती है जब असलहा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होता है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने एक विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि खाली जमीन पर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद हुआ था।

इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल छह व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है तथा पुलिस ने दो आरोपियों को घटना में प्रयुक्त असलहे सहित गिरफ्तार किया है। इस मामले में मुकदमा भारतीय दंड विधान की धारा 323 ,504 , 506 व 427 के तहत दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद से पुलिस पर इस केस में हल्की धाराएं दर्ज करने का भी आरोप लग रहा है।

रिपोर्ट- अनूप हेमकर

खुला रामपुर रियासत का असलहाखाना तो आंखें खुली और बोलती बंद हो गई, जानें क्यों

Tags:    

Similar News