Banda News: बांदा में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, उन्नाव निवासी चालक शैलेंद्र यादव की दर्दनाक मौत

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में उन्नाव निवासी ट्रक चालक शैलेंद्र यादव की दर्दनाक मौत। पुलिस जांच में जुटी।

By :  Anwar Raza
Update:2026-05-18 15:32 IST

Banda News(Photo-Social Media)

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा पैलानी तहसील के चिल्ला थाना क्षेत्र अंतर्गत तारा गांव के पास बजरंगी डेरा के समीप हुआ, जहां दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। जानकारी के अनुसार, गिट्टी से भरा एक ट्रक बांदा की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा खाली ट्रक बांदा से चिल्ला की तरफ आ रहा था। इसी दौरान दोनों ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में ट्रक चालक शैलेंद्र यादव पुत्र रामकिशोर यादव, निवासी केदार खेड़ा बउरी थाना अचलगंज, जनपद उन्नाव की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 32 वर्ष बताई जा रही है। वहीं, दूसरे ट्रक का संबंध डिंपल जैन और अभिषेक जैन, निवासी शिवपुरी से बताया गया है। घटना की सूचना वाहन मालिकों को दे दी गई है।

सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अर्पित पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Tags:    

Similar News