भाजपा के खिलाफ सहयोगी दल भासपा ने उतारे प्रत्याशी, नहीं बनी बात

Update: 2017-11-04 09:39 GMT

लखनऊ: निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (भासपा) ने भी प्रत्याशी उतार दिए हैं। अब भासपा के प्रत्याशी, भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ ताल ठोकेंगे। टिकट बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच जब कोई बात नहीं बन पाई तब भासपा ने यह कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल चुनाव : ‘लामाओं की भूमि’ पर कांग्रेस-भाजपा के बीच जोरदार टक्कर

फिलहाल भासपा ने नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के सात सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र मिश्रा उर्फ आनन्द ने प्रत्याशियों की यह अधिकृत सूची शनिवार को जारी की है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल चुनाव : हमीरपुर भाजपा का ‘अभेद्य किला’, विरोधी हथियार रहे बेकार

जिला नगर पालिका/नगर पंचायत प्रत्याशी का नाम

संतरविदास नगर सुरियावा हंसराज सिंह गौतम

देवरिया लार रामचन्द्र प्रसाद चौहान

बलिया सहतवार नीतू सिंह

बलिया मनियर धर्मेन्द्र मणि

गाजीपुर सादात यशवन्त वर्मा

गाजीपुर बहादुरगंज अब्दुल रईनी

जौनपुर शाहगंज अन्नपूर्णा गुप्ता

Tags:    

Similar News