भाजपा ने पूरे प्रदेश में मनाया समर्पण दिवस, ये दिग्गज हुए शामिल

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दुनिया के इतिहास में सिर्फ..

Update: 2020-02-11 16:04 GMT

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने एकात्ममानववाद एवं अन्त्योदय के प्रणेता पं. दीन दयाल उपाध्याय जी की पुण्य तिथि को आज पूरे प्रदेश में के रूप में मनाया।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दुनिया के इतिहास में सिर्फ मानवमात्र के लिए अगर किसी एक विचार दर्शन ने समग्रता में चिंतन प्रस्तुत किया है तो वह एकात्ममानववाद का दर्शन है।

ये भी पढ़ें-कब्जेदारों की खैर नहीं: सरकार ने तैयार करवाया सूची, लिया ये बड़ा फैसला

उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित कर मां भारती की सेवा की। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने फिरोजाबाद में और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने गोण्डा में आयोजित समर्पण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में सम्मलित होकर पं दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धासुमन अर्पित किये।

दीनदयाल उपाध्या की पुण्य तिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

पार्टी के प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई व प्रदेश मंत्री संतोष सिंह ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी जिलों में सेक्टर स्तर पर समर्पण दिवस का कार्यक्रम आयोजित कर पं. दीनदयाल उपाध्या की पुण्य तिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सेक्टर स्तर पर आयोजित किये गये समर्पण दिवस के कार्यक्रम में पार्टी संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों सहित बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने समर्पण निधि के रूप में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपना योगदान दिया।

ये भी पढ़ें- ‘शूटर’ पर सरकार का शिकंजा, रिलीज से पहले बैन हुई फिल्म

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रेरणा और उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के हितों को ध्यान में रखकर लगातार लोककल्याण के लिए कार्य कर रही है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ गरीबों के कल्याण के लिए दिन-रात कार्य करते हुए नए भारत के निर्माण के लिए कार्य कर रही है।

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है

उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए भाजपा अपनी नीतियों और समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जन संघ के संस्थापक के रूप में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने जो आधारशिला रखी थी वह आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में विश्व का सबसे बड़ा राजीतिक दल है।

दीनदयाल उपाध्याय ने पूरा जीवन राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया

उन्होने कहा पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने स्वयं की चिन्ता किए बगैर पहले देश और फिर पार्टी को प्राथमिकता देते हुए अपना पूरा जीवन राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया।

उन्होंने कहा भाजपा की केन्द्र व प्रदेश की सरकार तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से चाहे वह आयुष्मान योजना के तहत गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा हो या उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन अथवा किसान सम्मान निधि सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें- आप के राघव चड्ढा की राजेंद्र नगर सीट से जीत

इन सारी योजनाओं का विचार माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी को उसी विचार धारा से मिल रहा है। जिस विचारधारा की नींव पं. दीनदयाल उपाध्याय ने रखी थी।

Tags:    

Similar News