प्रियंका गांधी पर बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने कही ये बात...

गोरखपुर पहुंची महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह का महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया और सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम कमल सन्देश अभियान में पहुंची।

Update: 2019-02-02 13:06 GMT

गोरखपुर: चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है, वैसे वैसे अन्य पार्टियों की तरह बीजेपी की महिला मोर्चा भी कमर कस कर इस चुनावी समर का इंतजार कर रही है। साथ ही इसके लिए अपने महिलाओं को तैयार कर रही है।

इसी क्रम में आज गोरखपुर पहुंची महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह का महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया और सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम कमल सन्देश अभियान में पहुंची। जहां पर दर्शना सिंह ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा के विधान सभा स्तर पर सम्मलेन हो रहा है, और उसी को लेकर आज यहां आये है।

प्रियंका गांधी पर दर्शना सिंह ने कहा, कि प्रियंका जी तो शुरू से ही वहा पर काम कर रही थी। अभी महासचिव बना दिया गया, तो उनसे हमे कोई डर नहीं है। हमारी महिला मोर्चा की टीम हर बूथ पर 5 महिला कार्यकर्ता हमारी तैनात है और हम हर तरह से तैयार है। हमे किसी से डर नहीं है, हमारी सरकार जब वादे करती है। तो उसे पूरा भी करती है,और इस तरह के सम्मलेन के द्वारा सरकार की योजना पहुचाने का काम कर रहे है।

ये भी पढ़ें...शिवपाल यादव की ललकार- बीजेपी को हटाने की हैसियत हमारे सेक्‍युलर मोर्चे में है

Tags:    

Similar News