Deen Dayal Upadhyay Jayanti News: भाजपाइयों ने मनाई दीन दयाल उपाध्याय की जयंती

Deen Dayal Upadhyay Jayanti News: बांदा में जलशक्ति राज्यमंत्री के चुनाव क्षेत्र में याद किए गए पंडित दीनदयाल, बांदा-नरैनी-बबेरू विधानसभा क्षेत्रों में कोई हलचल नहीं दिखी। उधर श्रावस्ती जिले से मिली खबर के मुताबिक सभी बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी।

Report :  Om Tiwari
Report :  Sunny Goswami
Update:2024-09-25 22:31 IST

Deen Dayal Upadhyay Jayanti News ( Pic- Newstrack)

Deen Dayal Upadhyay Jayanti News: बांदा और श्रावस्ती में मनाई गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती। बांदा में जलशक्ति राज्यमंत्री के चुनाव क्षेत्र में याद किए गए पंडित दीनदयाल, बांदा-नरैनी-बबेरू विधानसभा क्षेत्रों में कोई हलचल नहीं दिखी। उधर श्रावस्ती जिले से मिली खबर के मुताबिक सभी बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती (Deen Dayal Upadhyay Jayanti News) मनायी गयी।

बांदा मे सदस्यता अभियान आगे बढ़ाया

Banda News: उत्तर प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद के निर्वाचन क्षेत्र तिंदवारी में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन कर सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाया गया। जिले के शेष तीन विधानसभा क्षेत्रों में ऐसा कोई आयोजन खबर भेजने तक सार्वजनिक नहीं हुआ है। लेकिन तिंदवारी में आयोजित गरिमापूर्ण कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता आनंदस्वरुप द्विवेदी ने खूब तालियां बटोरी। उन्होंने कहा, PM नरेंद्र मोदी विकास की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का कवच देकर पंडित दीनदयाल के अंत्योदय सिद्धांत को लगातार जमीन पर उतार रहे हैं। तीसरे कार्यकाल में यह सिलसिला और तेज होने वाला है। हम सबको PM का सहयात्री बनना है।

प्रकाश पर जमीन से कटे होने और ओममणि पर मौके चूकने की तोहमत

उम्मीद की जा रही थी, भाजपा के प्रेरणा पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जिला भाजपा कुछ नया कर सदस्यता अभियान को गति देगी। लेकिन यह पुलावी ख्याल निकला। इसे विधानसभावार आयोजनों की बात कर ढकने की कोशिशें भी खूब हुईं। इसे सही मान लें तो सवाल है, सोशल मीडिया के जमाने में तिंदवारी छोड़ बांदा, नरैनी और बबेरू विधानसभा क्षेत्र सुप्तावस्था में क्यों नजर आते हैं? बबेरू में बेशक सपा का कब्जा है। लेकिन संगठन तो जिंदा है! बांदा और नरैनी विधानसभा क्षेत्रों में क्रमश: प्रकाश द्विवेदी और ओममणि वर्मा विधायक हैं। प्रकाश अपनी चलनुवागीरी के चलते अक्सर जमीन से कटे प्रतीत होते हैं, तो ओममणि अपनी सरलता वश अक्सर मौके चूकने के लिए जानी जाती हैं। पंडित दीनदयाल जयंती पर इनकी कथित निष्क्रियता ऐसे ही देखी जाती है।

अंत्योदय सिद्धांत को मूर्त रूप दे रहे PM मोदी: आनंद स्वरूप द्विवेदी

इससे इतर तिंदवारी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ 209 में कार्यक्रम आयोजित कर पंडित दीनदयाल की जयंती मनाई। पुष्पांजलि देकर नमन किया। बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता आनन्द स्वरूप द्विवेदी ने पंडित दीनदयाल के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा, दीनदयाल आजीवन राजनीति में शुचिता व पारदर्शिता के पक्षधर रहे। उन्होंने अंत्योदय के विचार से सामाजिक समरसता और गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेकर उज्ज्वल भविष्य के निर्माण पर बल दिया। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर चलने का संकल्प व्यक्त किया। सुखद बात है कि पंडित दीनदयाल के सिद्धांतों पर चलते हुए PM नरेंद्र मोदी विकास की पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रहे हैं। अंत्योदय के संकल्प को मूर्त रूप दे रहे है।

सत्येंद्र प्रताप सिंह बोले, युगदृष्टा थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय

भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बतौर विशिष्ट अतिथि कहा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय युगदृष्टा थे। उन्होंने समाज को सशक्त और समावेशी बनाने का काम किया। इस अवसर पर अनूप तिवारी, जितेंद्र गोस्वामी, शिवम द्विवेदी, अथर्व गुप्ता, गोविंद कुमार गिरि, वीरेंद्र अवस्थी, केशव कुशवाहा, सत्यवीर और सुखराम नामदेव आदि भाजपाई प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Shravasti news: जिले के सभी बूथों पर मनायी गयी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

Shravasti: भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा जिले के सभी बूथों पर जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों द्वारा विभि बूथों पर श्रधांजलि अर्पित की।

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा जिले के सभी बूथों पर जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर उनके जीवन को याद किया गया।

जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी द्वारा सिरसिया क्षेत्र के गब्बापुर कला बूथ पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इन दौरान उन्होंने कहाकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता व एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने भिनगा के हनुमानगढ़ी बूथ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि कर उनके जीवन के बारे में बताया।

उन्होंने कहाकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय हम सभी के पथ प्रदर्शक है। उन्हीं के बताए हुए अंत्योदय के मंत्र पर मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास के आधार पर कार्य कर रही है। विधायक श्रावस्ती द्वारा इकौना क्षेत्र के इकौना देहात बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ श्रधांजलि दी। इस दौरान उन्होने कहाकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के द्वारा ही समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास की बात की। उनका जीवन सभी कार्यकर्ताओ के लिए प्रेरणारूप है। उनके विचारों ने संगठन को मजबूती दी एवं पथ दिखाया है।

इसी तरह से गिलौला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई और उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान नेकराम पांडेय, अरूण पाण्डेय, दिवाकर शुक्ल,रमन सिंह, संजू तिवारी, संतोष पाठक, हरिओम तिवारी, सर्वेश कुमार मिश्र, यज्ञराम मिश्र, मनोज तिवारी, दूधनाथ शुक्ल, गिरीश तिवारी,पूजा पांडेय,पेम नारायन सिंह ने अपने अपने बूथों पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्म जयंती मनाई।

Bareilly News फतेहगंज पश्चिमी मे धूम धाम से मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

Bareilly News: कस्बा फतेहगंज पश्चिमी लोधी नगर स्टेशन रोड पर कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी भाजपा नेता सचिन चौहान के यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह एवं विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान ने दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर फूल माला पहनाकर पुष्प अर्पण कर उन्हें याद किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी चौधरी देवेन्द्र सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि जनसंघ के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एक छोटा सा पौधा लगाया था। वह आज भाजपा पार्टी के विशाल वट वृक्ष के रूप में आज विश्व का सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में स्थापित हुआ है। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार जनकल्याण के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प को साकार करने में लगी हुई है। कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथि जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह एवं भाजपा नेता सचिन चौहान, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान एवं अन्य भाजपाइयों ने घर घर जाकर लोगों से संपर्क कर भाजपा की सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर भाजपा जिला संयोजक सोशल मीडिया प्रभारी, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष उवेंद्र सिंह चौहान, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, रमन जायसवाल, अध्यापक संदीप गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, चक्रवीर सिंह चौहान, अमित सिंह, जैनेंद्र सिंह उर्फ दीपक तोमर, सभासद अबोध सिंह, गौरव मिश्रा कॉन्टैक्टर, सभासद मोनू ठाकुर आदि भाजपाई एवं कस्बे के प्रमुख समाजसेवी, गणमान्य, व्यापारी कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।

Tags:    

Similar News