BJP के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ ने शिवपाल को दी नसीहत कहा- अपना ज्ञान सुधर लें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय ने शिवपाल सिंह यादव को नसीहत देते हुए कहा,बोले शिवपाल सिंह यादव अपना ज्ञान सुधार लें। राम मंदिर देश में अनेक है अनेक बने है और बनेगें। लेकिन वो राम जन्मभूमि मंदिर है और राम जन्मभूमि केवल अयोध्या में है यह पूरा देश जनता है और दुनिया जानती है।

Update: 2018-11-21 16:33 GMT

कानपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय ने शिवपाल सिंह यादव को नसीहत देते हुए कहा,बोले शिवपाल सिंह यादव अपना ज्ञान सुधार लें। राम मंदिर देश में अनेक है अनेक बने है और बनेगें। लेकिन वो राम जन्मभूमि मंदिर है और राम जन्मभूमि केवल अयोध्या में है यह पूरा देश जनता है और दुनिया जानती है।

दरसल बुधवार को कानपुर में शिवपाल सिंह ने कहा था कि विवादित स्थल पर राम मंदिर नहीं बनना चाहिए। मंदिर का निर्माण कहीं और भी कराया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी 2019 के लिए पूरी तरह से तैयार है।महेंद्र नाथ ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग तो अभी फेविकोल खोज रहे है कहां चिपक जाये और कहा लटक जाये।

यह भी पढ़ें ......कांग्रेसी नेता भोगी कल्चर से नहीं उबर सके, कह रहे हैं महेंद्र नाथ पांडेय

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय बौधिक नक्सलवाद राष्ट्र विरोधी चरित्र भारतीय जनता पार्टी (प्रबुद्ध प्रकोष्ट) के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए यहाँ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की अकेली पार्टी है जिसने 1989 में हिमांचल प्रदेश के अन्दर अपने राष्ट्रीय कार्यकारणी में पालमपुर में प्रस्ताव पारित कर राम मंदिर निर्माण का समर्थन किया उस पर आज भी कायम है। राम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है मंदिर निर्माण की जो भी सम्भावना बनेगी बीजेपी उसके साथ है।

यह भी पढ़ें ......Interview : हम विकास के भरोसे लड़ेंगे चुनाव : महेंद्र नाथ पाण्डेय

उन्होंने कहा कि देश की गिरावट की पराकाष्ठा है कि वो वोटो की लालच में नक्लसवाद का समर्थन कर रहें है। उन्ही नक्सलवादियों ने कांग्रेस के बहुत ही वरिष्ठ नेता विद्या चरण शुक्ला की जान लेली थी छत्तीसगढ़ में नेता कांग्रेस को आत्मचिंतन करना चाहिए कि वो अपने नेताओं को कैसी श्रद्धांजलि दे रहे है उनके बयान बहुत ही निंदनीय है।

यह भी पढ़ें ......UP- BJP कार्यालय की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने पहुँचे CM योगी , बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय

हमारी अपनी पार्टी अपने दम अपनी सेवा और क्षमता पर लड़ रही है। इनका गठबंधन बने या न बने यह उनका विषय है। उनकी गाँठ ढीली हो या कसी हो यह भी उनका विषय है।हमारा उद्देश्य है कि हमने जनता की बेहतर सेवा की है जिसकी सेवा उसके दरवाजे जा रहे है। उससे संवाद स्थापित कर रहें है और भरोसा दे रहे है कि भविष्य में इससे बेहतर करेंगे।

यह भी पढ़ें ......महेंद्र नाथ पांडेय बोले- अब आराम किया तो हालत कांग्रेस जैसी होगी

संत समाज बहुत ही विचारवान है, बीजेपी और हम जैसे लोग उनके प्रति आदर सम्मान रखते हैं, और हमेशा रखेंगे। हमारी तयारी पूरी है हमने उत्तर प्रदेश की आबादी में 3 करोड़ लोगों को लाभ पहुंचाया है।हम उस लाभार्थी के दरवाजे जायेगे उसकी जो सेवा की है उसे चेक करेगे भविष्य में उसे क्या जरूरत है उसे लिपिबद्ध करेंगे। शिवसेना पर बोलते हुए कहा कि यह भगवान् राम की कृपा है कि उत्तर भारतीयों के प्रति उद्धव ठाकरे के मन में भी अच्छा ख्याल आ गया।

यह भी पढ़ें ......महेंद्र नाथ पांडेय बोले- अब आराम किया तो हालत कांग्रेस जैसी होगी

Tags:    

Similar News