सांसद धर्मेंद्र यादव पर आरोप लगाना पड़ा महंगा, विधायक आबिद रजा संस्पेंड

Update: 2016-08-07 11:31 GMT

लखनऊ: आखिरकार बदायूं के सपा विधायक आबिद रजा की पत्नी का सांसद धर्मेंद्र यादव पर आरोप लगाना महंगा पड़ा है। इस बाबत बदायूं की जिला कार्यकारिणी ने सीएम और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रस्ताव भेजा था। जिसके बाद अखिलेश यादव ने विधायक आबिद रजा को पार्टी और विधानमंडल दल से निलम्बित कर दिया है।

जिला कार्यकारिणी का था प्रस्ताव

-बदायूं की समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की 6 अगस्त की बैठक में विधायक आबिद रजा को पार्टी विरोधी गतिविधियों, अवैध कार्यों और पार्टी संगठन के निर्देशों के विपरीत कामों में लिप्त होने के कारण पार्टी द्वारा कार्यवाही करने का प्रस्ताव किया गया था।

-विधायक की पत्नी ने आरोप लगाया था कि धर्मेंद्र यादव उनकी हत्या करा सकते हैं।

-बता दें कि बदायूं से विधायक आबिद रजा की पत्नी फात्मा रजा नगर पालिका अध्यक्ष हैं।

-फात्मा रजा ने शनिवार को कहा था कि सपा सांसद धर्मेंद्र यादव से उनके पति और परिवार को जान का खतरा है। वह कभी भी उनकी हत्या करा सकते हैं।

बोलने की सजा

-नगर पालिका परिषद की शनिवार को हुई बैठक में फात्मा रजा ने कहा था कि शहर में उनके पति के पुतले फुंकवाए जा रहे हैं।

-इसके बावजूद उनके पति सांसद धर्मेंद्र यादव का नाम नहीं ले रहे हैं।

-पर अब वह चुप नहीं बैठेंगी। धर्मेंद्र यादव से ही उनकी जान को खतरा है। उनके घर के आस पास बदमाश घूमते हैं।

-पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उनके पति का फोन काल नहीं उठाते हैं।

-आबिद रजा विधानसभा में सांसद धर्मेन्द्र यादव पर हमला बोलेंगे।

Tags:    

Similar News