Bulandshahr News: नीला ड्रम-सीमेंट के भय से पति ने पत्नी को प्रेमी संग किया विदा
Bulandshahr News: बुलंदशहर में प्रेमी को पाने की चाह में एक पत्नी ने FB पर पति का फोटो पोस्ट कर नीला ड्रम - सीमेंट लिखा तो दहशत जड़ा पति ने जान बचाने में ही अपनी खैर समझी और पत्नी को प्रेमी संग विदा कर दिया|
Bulandshahr News
Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में प्रेमी को पाने की चाह में एक पत्नी ने FB पर पति का फोटो पोस्ट कर नीला ड्रम - सीमेंट लिखा तो दहशत जड़ा पति ने जान बचाने में ही अपनी खैर समझी और पत्नी को प्रेमी संग विदा कर दिया, जी हां अवैध संबंधों के चलते प्रेमी के प्यार में पागल पत्नी नीले ड्रम वाली कहानी दोहराने को तैयार थी?
FB पर पति का फोटो लगा लिखा था नीला ड्रम सीमेंट दरअसल बुलंदशहर कोतवाली देहात के गांव दौलतगढ़ निवासी राजकुमार का विवाह शीतल के साथ हुआ था, पिछले साल एक बच्चा भी हुआ, मगर कुछ समय पूर्व शीतल की आंख मुकेश निवासी मान करौरा से ऐसी लड़ी कि दोनों की आंखें चार हो गई, अवैध संबंधों की कहानी प्रेम में बदल गई। राजकुमार की माने तो उसकी पत्नी मायके जाने के नाम पर प्रेमी के यहां रहकर आती थी, समझाने पर भी वो मानने को तैयार नहीं थी। लेकिन एक दिन प्रेमी से फोन पर बात करते हुए रंगे हाथ पकड़ फोन छीना तो राजकुमार अपनी पत्नी के मोबाइल फोन की गैलरी को देख दंग रह गया, राजकुमार का दावा है कि उसकी पत्नी की अंतरंगता की फोटो और वीडियो देख सारी कहानी स्पष्ट हो गई, पत्नी के प्रेम संबंधों का पर्दा फाश हुआ तो पत्नी ने भी फेस बुक पर पति का फोटो लगा लिख डाला नीला ड्रम - सीमेंट।
बस फिर क्या था राजकुमार और उसका परिवार शीतल के मंसूबों को भाप गया, राजकुमार ने मामले को शिकायत SSP ने की, SSP ने मामला निस्तारण को मिडिएशन सेल में भेज दिया। मिडिएशन सेल में भी शीतल अपने प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी थी, राजकुमार का कहना है कि नीला ड्रम और सीमेंट लिखने वाली उसकी पत्नी कई बार मरवाने की भी धमकी दे चुकी थी। राजकुमार के परिवार ने शीतल को छोड़ जान बचाने में ही परिवार की खैर समझी। मिडिएशन सेल में मिडिएशन के दौरान राजकुमार ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी संग विदा कर दिया।