Bulandshahr News: गुलावठी थाने से हुआ लाखों का माल गायब, पूर्व मालखाना प्रभारी पर FIR दर्ज

Bulandshahr News: बुलंदशहर के गुलावठी थाने के मालखाने से वर्ष 2016-17 के करीब डेढ़ दर्जन मुकदमों से संबंधित लाखों रुपये का माल गायब मिला। कोर्ट में माल पेश न होने के बाद वर्तमान मालखाना प्रभारी ने पूर्व अज्ञात प्रभारी HM के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

Update:2026-08-16 09:00 IST

Bulandshahr News

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के गुलावठी थाने के मालखाने से लाखों रुपए का माल गायब होने का मामला उस समय प्रकाश में आया जब वर्तमान माल मुकदमाती/ माल खाना प्रभारी कांस्टेबल ने पूर्व माल मुकदमाती/ माल खाना के प्रभारी अज्ञात HM के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

दरअसल थानों में दर्ज मुकदमों के सापेक्ष बरामद माल (माल मुकदमाती) को मालखाने में सुरक्षित रखा जाता है, जिसे दौरान ए वाद विचरण कोर्ट में पुलिस को पेश करना होता है। लेकिन गुलावठी थाने में वर्ष 2016 और 2017 के लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमों से संबंधित लाखों का माल थाने से गायब है। इस मामले में वर्तमान माल मुकदमाती प्रभारी हैड कांस्टेबल मनोज कुमार ने FIR तब दर्ज कराई जब कोर्ट ने बार बार कुछ मुकदमों का माल पेश करने को नोटिस जारी किए, लेकिन जब माल मुकदमाती कोर्ट में पेश नहीं हो सका तो पूर्व प्रभारी माल मुकदमाती अज्ञात HM के खिलाफ FIR दर्ज करा दी। दर्ज FIR के अनुसार थाने से आधा दर्जन बाइक, 2 कार, 2 कैंटर, आभूषण, बिजली के तार, नगदी सहित लाखों का माल गायब है।

दर्ज FIR में कहा गया है कि गायब माल पूर्व HM मालखाना प्रभारी द्वारा चार्ज लेते वक्त सौंपा ही नहीं गया और गबन कर लिया गया। लेकिन बड़ा सवाल ये भी है कि चार्ज लेते वक्त माल संभाला क्यों नहीं गया?, हालांकि थाने से माल गायब होना इतना आसान नहीं होता।

Tags:    

Similar News