UP Election 2022: व्हीलचेयर पर कांग्रेस की 'राजकुमारी' पहुंचीं नामांकन करने, कहा- जीत के साथ साकार करूंगी 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा

UP Election 2022: व्हीलचेयर में सवार होकर नामांकन करने पहुंची राजकुमारी सिंह चंदेल (Rajkumari Singh Chandel) ने नामांकन के बाद कहा कि वे अपने पति की तरह ही जनता की समस्याओं को दूर करेंगी।

Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-02-01 17:40 GMT

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के लिए तीसरे चरण के नामांकन (Third phase Nomination) के अंतिम दिन सदर सीट से कांग्रेस की बहुचर्चित प्रत्याशी राजकुमारी सिंह चंदेल (Congress candidate Rajkumari Singh Chandel) के अलावा भाजपा प्रत्याशी मनोज प्रजापति (BJP candidate Manoj Prajapati) समेत कई प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद सभी प्रत्याशियों ने जनसमस्याओं को दूर करने का वादा करते हुए अपनी जीत का भी दावा किया।

वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन ने नामांकन के अंतिम दिन बाहुबली व पूर्व विधायक अशोक सिंह चंदेल (Former MLA Ashok Singh Chandel) की पत्नी के नामांकन से पूर्व कलेक्टे्रट समेत समूचे जिला मुख्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया।

जीत के साथ साकार करूंगी 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा

व्हीलचेयर में सवार होकर नामांकन करने पहुंची राजकुमारी सिंह चंदेल ने नामांकन के बाद कहा कि वे अपने पति की तरह ही जनता की समस्याओं को दूर करेंगी। हमीरपुर विधानसभा की जनता ने सदैव उनके पति का साथ दिया है और इस बार भी देगी। उन्होंने कहा कि वे जीत दर्ज कर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के नारे लड़की हूं, लड़ सकती हो साकार करके दिखाएंगी।

भाजपा (BJP) को घेरने के सवाल पर लडख़ड़ा गए मनोज

वहीं सपा से टिकट न मिलने से नाराज होकर तीन दिन पूर्व भाजपा की सदस्यता लेने वाले भाजपा प्रत्याशी मनोज प्रजापति ने कहा कि हमीरपुर की जनता भाजपा की विकासपरक नीतियों के चलते उन्हें वोट देगी और वे चुनाव में अपनी जीत दर्ज करेंगे। हालांकि तीन दिन पूर्व तक भाजपा सरकार को जनविरोधी सरकार का तमगा देने के सवाल पर वे बगले झांकते नजर आए।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Tags:    

Similar News