Uma Bharti in Hamirpur: स्वामी ब्रह्मानंद ने पिछड़े क्षेत्र में जलाई शिक्षा की अलख, उमा भारती ने बताया अपना प्रेरणास्रोत

Uma Bharti in Hamirpur: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती ने स्वामी ब्रम्हानंद जी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित किया ।

Report :  Ravindra Singh
Published By :  Shraddha
Update: 2021-12-04 14:02 GMT

साध्वी उमा भारती ने बताया स्वामी ब्रम्हानंद को अपना प्रेरणास्रोत

Uma Bharti in Hamirpur: जनपद के राठ मेंUma Bharti in Hamirpur: स्वामी ब्रम्हानंद जी की 127 वीं जयंती (127th Birth Anniversary of Swami Brahmananda) के मौके पर आज ब्रम्हानंद स्नाकोत्तर महाविद्यालय (Brahmanand Post Graduate College) से बारह खम्बा चौराहा, उरई बस स्टैंड, अम्बेडकर चौराहा, रामलीला मैदान से पड़ाव चौराहा होते समाधि स्थल तक भव्य शोभा यात्रा (shobha yatra) निकाली गयी। जिसमें ट्रैक्टर ट्रॉलियों में स्वामी जी के जीवन पर आधारित विभिन्न स्कूलों द्वारा निकाली गई झांकियों के साथ हाथी, घोड़े व डीजे सम्मलित रहे।

इस दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि व मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती (Former Chief Minister of Madhya Pradesh Sadhvi Uma Bharti) ने स्वामी जी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित व चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करने के उपरांत आयोजित व्याख्यान माला में कहा कि पूज्य स्वामी ने अपना पूरा जीवन इस पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने में लगा दिया। जिससे परिणाम स्वरूप आज उनके इन संस्थानों में दूरदराज से आकर लोग शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने अपने बाल्यकाल के दिनों को याद करते हुये कहा कि स्वामी जी से प्रेरणा लेकर उन्होंने भी जीवनपर्यंत समाज सेवा का बीड़ा उठाया है।

सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल (MP Pushpendra Singh Chandel) ने कहा कि स्वामी जी ने अपने सम्पूर्ण जीवन में द्रव्य को हाथ न लगाकर भी समाज हित मे अनेकों कार्य किये। जिनका समाज हमेशा कर्जदार रहेगा। पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष बाबूराम निषाद ने बताया कि स्वामी जी ने पूरे क्षेत्र में घूम-घूम कर लोगों को शिक्षा के लिए जागरूक किया।

हमीरपुर जनपद के राठ में स्वामी ब्रम्हानंद जी की 127 वीं जयंती मनाई गई 

क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा कि स्वामी जी ने शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्रेरित किया। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति से असम्भव कार्य भी सम्भव हो गये। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, महोबा जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, छतरपुर डीएम शीलेन्द्र सिंह आदि ने अपने विचार रखे।

स्वामी जी आकर्षक चित्र बनाने पर प्रागीलाल बरौली व पुरातन छात्र प्रवेश कुमार को सम्मानित किया गया तथा महाविद्यालय के प्राचार्य एसएन पाल, अध्यक्ष डॉ. इंद्रपाल राजपूत, पूर्व मंत्री चौ. राजेन्द्र सिंह लोधी, हमीरपुर कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, भाजपा के महोबा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संतराम राजपूत, विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता,डॉ. सुरेन्द्र सिंह, डॉ. आरबी शर्मा, इं. विजय राजपूत आदि सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद रहे तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ. एलएल कुशवाहा ने किया।

स्वामी ब्रह्मानंद के 127 वें जन्मोत्सव पर मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय नवलोक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. लेखराज सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफ़ेसर रणवीर सिंह,प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप निषाद ने स्वामी ब्रह्मानंद के आश्रम में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की और इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गंगाचरण राजपूत ने फीता काटकर कर किया। गांव में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें महिला पहलवानों की कुश्ती बहुत ही रोचक रही। दंगल में राजबीर राजस्थान ने रविन्द्र हरियाणा को दांव फंसा कर चित कर दिया। ब्रजेश भरतपुर राजस्थान ने श्याम जम्मू कश्मीर को पटकनी दी। राजस्थान के यादवेन्द्र गुर्जर ने सोनीपत के कृष्णा को चित कर दिया।

कैथी रामबाबू ने श्याम अलीगढ़ को दाव में फंसा कर चित कर दिया। इसी प्रकार एक दर्जन कुश्तियां सम्पन्न हुई। सामाजिक न्याय नवलोक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक डॉ लेखराज सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वामी जी के जन्मदिन पर पहली बार हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा हुई है। हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा से ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला और वहीं स्कूली बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, रिकॉर्डिंग डांस, बसंत गीत, राष्ट्रीय गीत, हास्य नाटक सहित मनमोहक कार्यक्रम पेश किए गए। दंगल में रैफरी की भूमिका अच्छेलाल पहलवान ने निफाई, कार्यक्रम का संचालन राम कुमार त्रिपाठी अध्यापक ने किया। इस मौके पर एसडीएम खालिद अंजुम, सीओ अखिलेश राजन, थानाध्यक्ष जलालपुर विजय सिंह,सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य मौजूद रहे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News