Chandauli News: गोवध मामले का 25 हजार का इनामी अनिल यादव गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता

Chandauli News: अलीनगर पुलिस, SOG और सर्विलांस टीम ने पचफेड़वा रिंग रोड के पास घेराबंदी कर वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया।

Update:2026-08-25 14:24 IST

Chandauli News: जिले की थाना अलीनगर पुलिस, स्वाट (SOG) और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में लंबे समय से वांछित चल रहे एक शातिर अपराधी को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल हुई है। गोवध और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम जैसे गंभीर मामलों में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी अनिल कुमार यादव को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर धर दबोचा। पुलिस काफी समय से इसकी तलाश में जुटी हुई थी।

रिंग रोड के पास से हुई गिरफ्तारी

उच्च अधिकारियों के सख्त निर्देशों के तहत अलीनगर थाना प्रभारी गगन राज सिंह, स्वाट टीम प्रभारी राम जनम यादव और सर्विलांस प्रभारी आशीष मिश्रा के कुशल नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 25 अगस्त को पचफेड़वा रिंग रोड के पास से वांछित अभियुक्त अनिल कुमार यादव (31 वर्ष), पुत्र रमाशंकर यादव, निवासी ग्राम खजुहा (थाना सुहवल, जनपद गाजीपुर) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

शातिर का पुराना आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार किया गया अभियुक्त अनिल यादव एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ अलीनगर थाने में पहले से भी कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। उस पर दर्ज मुख्य मुकदमों का विवरण इस प्रकार है:

मु0अ0सं0 0641/2025: गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला।

मु0अ0सं0 0376/2017: गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस।

मु0अ0सं0 500/2017: उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (गैंगेस्टर एक्ट) के तहत कार्रवाई।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम

इस इनामी बदमाश को सलाखों के पीछे भेजने में अलीनगर पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम के जवानों की मुख्य भूमिका रही:थाना अलीनगर पुलिस: प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह और मुख्य आरक्षी चंदन कुमार।स्वाट व सर्विलांस टीम: निरीक्षक राम जनम यादव, उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा, मुख्य आरक्षी अरविंद भारद्वाज, राणा प्रताप सिंह, दीपक मिश्रा, रामानंद यादव, आशुतोष सिंह, सतीश सिंह और आरक्षी अमित सिंह।

Tags:    

Similar News