Chandauli: राष्ट्रगान के अपमान के आरोप पर भड़के कांग्रेसी, धरना देकर सतीश महाना के इस्तीफे की मांग

Chandauli News: चंदौली जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के अपमान के आरोप को लेकर सड़क पर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के इस्तीफे और मामले की जांच की मांग की।

Update:2026-08-25 15:24 IST

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों के द्वारा मंगलवार को पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर कस्बा चौकी के पास सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करते हुए विधान सभा अध्यक्ष के इस्तीफा की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे।इस दौरान कोई भी सक्षम अधिकारी और कोतवाल के मौके पर नहीं पहुंचने पर नाराज कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे।

कांग्रेसियो द्वारा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के द्वारा राष्ट्रगान के अपमान करने का आरोप लगा रहे थे। हालांकि आधा घंटा बाद सदर कोतवाल भी बीके पांडेय मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर उनका धरना समाप्त कराया और ज्ञापन भी लिया। कांग्रेस के लोगों ने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान का अपमान करते हुए बीच में छोड़ कर चले गये।कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से हालत काफी खराब हो गए हैं।

भाजपा के लोगों के द्वारा राष्ट्र और राष्ट्रगान का बार-बार अपमान किया जाता है। इसका ताजा उदाहरण उन्नाव में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के द्वारा किया गया राष्ट्रगान के अपमान की घटना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग देश की आजादी में हिस्सा नहीं लिए थे। इसी के चलते यह लोग राष्ट्र और राष्ट्रगान तथा राष्ट्रीय गीत का बार-बार अपमान करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के द्वारा की गई घटना के सभी वीडियो फुटेज की जाँच किया जाना चाहिए। वही कार्यक्रम में मौजूद लोगों का बयान भी दर्ज किया जाए।

अगर इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई तथा विधानसभा अध्यक्ष के पद से भी बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सभी घटनाएं भाजपा के बड़े नेताओं के इशारे पर हो रही हैं। जिसका कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता विरोध करता है और धरना और प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को सचेत भी कर रहा है। इस इस दौरान मधु राय, रजनीकांत पाण्डेय, दयाराम पटेल, राजेंद्र कुमार गौतम, राम मुरत गुप्ता, रामाअवतार यादव, शमशेर खान, गुलाम अली, मुनीर खान, रामानंद सिंह यादव, चंद्रवंश सिंह, दिनेश चंद्र, राकेश पाठक, गंगा प्रसाद, श्रीकांत पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News