Chandauli News : चंदौली कांग्रेस बैठक में भाजपा पर हमला, कहा- सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया
Chandauli News : चंदौली कांग्रेस बैठक में भाजपा सरकार पर तीखा हमला, नेताओं ने कहा- महंगाई, बेरोजगारी से जनता परेशान और सरकार ने खोया विश्वास।
Chandauli News
Chandauli News : चंदौली जिला स्थित काँग्रेस कार्यालय चन्द्रा त्रिपाठी भवन में जिला काँग्रेस कमेटी चंदौली की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुईबैठक में संगठन सृजन,SIR व चंदौली में किसानों, युवाओं सहित विभिन्न वर्गों की समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई और समस्याओं के समाधान हेतु रणनीति तैयार की गई।
मासिक बैठक को संबोधित करते हुवे उत्तर प्रदेश काँग्रेस के महासचिव व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि वर्तमान समय में देश व प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों,छात्रों व युवाओं सहित सभी वर्गों के लोगों का विश्वास व समर्थन पूरी तरह से खो दिया है।भाजपा सरकार की खतरनाक जन विरोधी नीतियों के कारण अब केवल सत्ता की दलाली करने वाले लोग ही भाजपा का समर्थन कर रहे हैं।आम जनता महँगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के कारण त्राही त्राही कर रही है। छात्र,युवा प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने के कारण आक्रोशित व निराश हो चुके हैं।देश संपूर्ण क्रान्ति की तरफ़ बढ़ रहा है।२०२७ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
मासिक बैठक को संबोधित करते हुवे जिला काँग्रेस कमेटी चंदौली के ज़िलाध्यक्ष श्री अरुण द्विवेदी ने कहा कि वर्तमान समय में चंदौली काँग्रेस जिले के अंदर मुख्य विपक्षी पार्टी की भूमिका मजबूती से निभा रही है। जनपद चन्दौली को धान का कटोरा कहा जाता है किसानों को धान की नर्सरी के लिए पानी चाहिए,लेकिन इस समय नहरों में पानी की बजाय पुलो का निर्माण करना किसानों की आजीविका के साथ खिलवाड़ है,हम आम जनता की तकलीफ़ों को लेकर लगातार सड़कों पर हैं।
जिला प्रशासन व भाजपा के नेता आकंठ तक भ्रष्टाचार में डूबे हुवे हैं।चंदौली काँग्रेस का मजबूत संगठन तानाशाही शासन सत्ता के विरुद्ध आम जनता के हितों के लिये रोज़ संघर्ष कर रहा है।आगामी विधानसभा चुनाव में काँग्रेस पार्टी चंदौली की चारो विधानसभा सीटों पर विरोधियों को कड़ा टक्कर देने के लिये संगठन के तौर पर पूरी तरह से तैयार है। २०२७ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर चंदौली में भाजपा का सफाया करेगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन व जिलाधिकारी महोदय का घेराव करेगी।
मासिक बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व जनपद चन्दौली के समन्वयक श्री कमलेश ओझा ने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेगी। भाजपा सरकार छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।NEET के पेपर से लेकर सभी प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर लीक हो रहा है।
बैठक में विजय त्रिपाठी, मधु राय, रामानंद यादव, रजनी कांत पांडेय,सतीश बिंद,तौफीक खान , डॉ रामधार जोसफ, राजेंद्र गौतम,गंगा प्रसाद, शशिनाथ उपाध्याय,राममूरत गुप्ता,दया राम पटेल,मुनीर खान डॉ सुल्तान टी आर दिनकर ,डा रीना,दिनेश चंद्रा,प्रताप पाण्डेय, समर बहादुर सिंह,शिवतापस्य तिवारी,गुलाब राम,माधवेंद्र मूर्ति ओझा,नवीन पाण्डेय,श्री कांत पाठक जुगल किशोर,विवेक सिंह,प्रेमचन्द गुप्ता,रामौतार यादव,अमरदेव राम,इंद्रजीत मिश्रा,असगर अ
ली,दीनदयाल विश्वकर्मा,कमलेश,संत, अखिलेश्वर पाठक,बेचन, अमलेंदु पाण्डेय,बंशीधर कोल, मदन लाल,राकेश सिंह राकेश पाठक,सिराजुद्दीन भुट्टो,योगेंद्र सिंह, नियाज़ अहमद,चंद्रशेखर तिवारी,रामजी कोल,विकाश खरवार,पवन पासवान, प्रकाश शर्मा,शमशेर खान,संतोष चौबे, ज्ञान प्रकाश तिवारी सहित सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने किया। संचालन जिला महासचिव कुलदीप वर्मा ने किया।