Chandauli काशीनाथ सिंह दूसरी बार बने भाजपा जिलाध्यक्ष, चंदौली में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Chandauli News : काशीनाथ सिंह के दूसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर चंदौली में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया और संगठन मजबूत करने का संकल्प लिया।

Update:2026-06-03 21:14 IST

Chandauli News  

Chandauli News : चंदौली में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पद पर दूसरी बार मनोनीत किए जाने के बाद काशीनाथ सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर सम्मानित किया और संगठन द्वारा दोबारा विश्वास जताए जाने पर खुशी व्यक्त की।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिलने के बाद कई जिलों में संगठनात्मक बदलाव की चर्चा तेज हो गई थी। ऐसे माहौल में भाजपा संगठन ने एक बार फिर काशीनाथ सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें चंदौली जिले की कमान सौंपी है। उनके पुनर्नियुक्त होने को संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और कार्यशैली का परिणाम माना जा रहा है।

सम्मान समारोह के दौरान जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर सक्रिय रहकर सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है और इसी शक्ति के बल पर पार्टी आने वाले चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, साधना सिंह, विधायक सुशील सिंह तथा कैलाश आचार्य सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन के और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, राणा सिंह, राज किशोर सिंह, ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, अवधेश सिंह के प्रतिनिधि महेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने काशीनाथ सिंह का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि काशीनाथ सिंह के नेतृत्व में पार्टी आगामी चुनावों में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

Tags:    

Similar News