Chandauli News: नवागत सीएमओ डॉ. परितोष मिश्रा का चंदौली मेडिकोज एसोसिएशन ने किया भव्य स्वागत
Chandauli News : चंदौली में नवागत सीएमओ डॉ. परितोष मिश्रा का मेडिकोज एसोसिएशन ने भव्य स्वागत कर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की उम्मीद जताई।
Chandauli News
Chandauli News : जिले में नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. परितोष मिश्रा के कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत चंदौली मेडिकोज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन के प्रतिनिधियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ व अंग वस्त्र एवं धनवंतरी देव का स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दीं तथा जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की अपेक्षा व्यक्त की।
स्वागत कार्यक्रम में चंदौली मेडिकोज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रमाशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. चंद्रिका प्रसाद, वरिष्ठ सचिव डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश सिंह, प्रवक्ता डॉ. शैलेश श्रीवास्तव तथा पीआरओ चंदन कुमार सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने नवागत सीएमओ का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि चिकित्सकों और स्वास्थ्य विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कार्य किए जाएंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. परितोष मिश्रा ने स्वागत के लिए संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से कार्य किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करते हुए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत बनाया जाएगा। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां सभी ने जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।