Chandauli News 7.5 करोड़ खर्च के बाद भी नहीं रुका गंगा कटान,पूर्व विधायक ने भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
Chandauli News : गुरैनी में गंगा कटान रोकने के लिए खर्च हुए करोड़ों रुपये पर सवाल, पूर्व विधायक ने जांच और कार्रवाई की मांग उठाई।
Chandauli News
Chandauli News : चंदौली जनपद के धानापुर के गुरैनी में चल रहे किसानों के धरना पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने गुरैनी में हो रहे गंगा कटान के मुद्दे को मजबूती से उठाया। आरोप लगाया कि कटान को रोकने के लिए जो धन आवंटित हुआ था, उसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। आलम यह है कि 1.5 करोड़ के पम्प कैनाल को बचाने के लिए 7.5 करोड़ रुपये खर्च हुए, लेकिन कटान नहीं रुकी। अब पुनः बिना वित्तीय स्वीकृति के ठेकेदारों से काम कराकर फिर से सरकारी धन के लूट का प्रबंध किया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की ओर से गुरैनी में कटान रोकने के लिए जो भी पत्थर लगाए गए थे उसमें मानकों का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा गया है, यही वजह है कि गंगा में उफान आने के बाद कटान रोकने के लिए लगे पत्थर खुद कटान की जद में आए गए। स्थिति यह है कि आज एक भी पत्थर का मौके पर नामोनिशान नहीं है। कहा कि भाजपा के नेता व मंत्रियों के साथ ही अधिकारी पूरी तरह से भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे हुए हैं। आरोप लगाया कि सूबे के सीएम ने खुद भाजपा के विधायकों को लूटने की छूट दे रखी है।
यही वजह है कि पूरा का पूरा सरकारी तंत्र संवेदनहीन हो चुका है। ऐसे में धरना-प्रदर्शन एक ही करें या एक महीना इनके कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। उन्होंने मांग किया कि गंगा कटान रोकने के लिए हुए काम में जो भ्रष्टाचार हुआ है कि उसकी जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
भाकियू नेता दीनानाथ श्रीवास्वत ने कहा कि गुरैनी में गंगा कटान रोकने के काम का शिलान्यास सैयदराजा विधायक द्वारा किया गया था और पांच साल होने वाले है लेकिन अब मौके पर जो काम हुआ है वही गायब है। स्थानीय विधायक जनता के द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि है। ऐसे में उनका धर्म, कर्म व कर्तव्य बनता है कि वे गुरैनी आएं और लोगों की समस्या को सुने और उसे दूर करने की पहल करें, ताकि पम्प कैनाल के साथ ही किसानों की जमीन व ग्रामीणों के घर-मकान को बचाया जाए सके।