Chandauli News: चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अदालत से जारी वारंट पर 3 वॉरंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चंदौली पुलिस ने अदालत से जारी वारंट के आधार पर नवही गांव में दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे 3 वारंटियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों पर मारपीट, चोरी, धमकी समेत कई मामले दर्ज हैं।

Update:2026-08-14 17:08 IST

Chandauli News

Chandauli News: कानून- व्यवस्था को मजबूत करने और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों पर नकेल कसने के अभियान के तहत थाना चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अदालत से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद लंबे समय से फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस टीम ने घर पर दबिश देकर दबोचा

प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में थाना चंदौली पुलिस ने यह छापेमारी की। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंदौली की अदालत से वारंट मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने नवही गांव में दबिश देकर तीनों आरोपियों को उनके घर से धर दबोचा।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का विवरण

पकड़े गए तीनों आरोपी चंदौली जिले के थाना चंदौली क्षेत्र स्थित नवही गांव के निवासी हैं:

 कैलाश (उम्र लगभग 51 वर्ष), पिता: रामजी

  गुड्डू (उम्र लगभग 42 वर्ष), पिता: बदन

 हिरावन (उम्र लगभग 56 वर्ष), पिता: बदन

पुराना आपराधिक इतिहास और गंभीर धाराएं

गिरफ्तार अभियुक्तों पर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और चोरी जैसे कई गंभीर आरोप में मामले दर्ज हैं:

 मामला 1: मु०नं० 3337/9 (अपराध संख्या 298/9) - धारा 323 (मारपीट), 504 (गाली-गलौज/अपमान), 506 (धमकी देना)।

 मामला 2: परिवाद संख्या 2007 (मु०सं० 5129/07) - धारा 147 (बलवा), 352 (हमला), 379 (चोरी), 504 और 506।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

इस सफल गिरफ्तारी में मुख्य रूप से निम्नलिखित पुलिस अधिकारी शामिल रहे:उप-निरीक्षक (SI) कन्हैया लाल मौर्य,उप-निरीक्षक (SI) संतोष कुमार,हेड कांस्टेबल सतीश यादव

Tags:    

Similar News