Chandauli News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे कलेक्ट्रेट, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर विकास कार्यों की समीक्षा में जुटे

Chandauli News: मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर जिले के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और चंदौली को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।

Update:2025-07-17 15:03 IST

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जनपद के कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को पहुंचे। उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों से भेंट की और जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली।

इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की जिसमें विभिन्न योजनाओं की प्रगति, कानून-व्यवस्था, बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय से पहुंचे और कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस तरह का निर्देश भी दे रहे है।

मुख्यमंत्री के स्वागत में चंदौली के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे, राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, सभी विधायक, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, ब्लाक प्रमुख अजय सिंह, अवधेश सिंह, अरुण जायसवाल, संजय सिंह, महेंद्र सिंह, एवं भाजपा प्रत्याशी रहे सूर्यमणि तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को जिले की समस्याओं और स्थानीय मांगों से अवगत कराया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर जिले के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और चंदौली को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जनहित में हर संभव प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रशासनिक सक्रियता के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार भी कर गया। मुख्यमंत्री की इस यात्रा से चंदौली जिले के विकास को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Tags:    

Similar News