Chandauli News: पुलिस ने 48 घंटे में चोरी गए रेलवे के सामान के साथ तीन चोर व खरीदार को किया गिरफ्तार

Chandauli News: चंदौली में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर चोरी हुए रेलवे के सामान को बरामद कर तीन चोरों और एक खरीदार को गिरफ्तार किया।

Update:2026-08-12 16:47 IST

Chandauli News: चंदौली जनपद के थाना सकलडीहा पुलिस द्वारा रेलवे का सिग्नल केबल चोरी करने वाले 03 शातिर अभियुक्तों एवं चोरी का माल खरीदने वाले 01 अभियुक्त को चोरी के सामान, उपकरण व वाहन सहित गिरफ्तार किया है। सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर तैनात एस०आई०एम० (SIM) रामनरायन राय पुत्र मुखराम राय द्वारा लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 10.08.2026 की रात्रि सकलडीहा रेलवे स्टेशन के बाहर रखे ड्रम से अज्ञात चोरों द्वारा लगभग 25-30 मीटर 12-कोर सिग्नलिंग केबल चोरी कर लिया गया है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना सकलडीहा पर मु.अ.सं. 163/2026 धारा 303(2) BNS पंजीकृत किया गया।

उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष सकलडीहा भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान दिनांक 12.08.2026 की रात्रि 02:00 बजे चतुर्भुजपुर बाजार से घटना में शामिल 03 चोरों एवं चोरी का सामान खरीदने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2), 317(4) BNS की बढ़ोत्तरी की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने दिनांक 10.08.2026 की रात्रि सकलडीहा रेलवे स्टेशन के बाहर रखे ड्रम से आरी (हेक्सा ब्लेड) से सिग्नल केबल काटकर चोरी किया था तथा इसे पल्सर बाइक से बेचने हेतु कबाड़ी बनारसी चौहान के पास लाए थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में दिनेश कुमार राय उर्फ दिलीप पुत्र रामकुवंर राय, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम दिघवट, थाना चन्दौली, जनपद चन्दौली। दिलीप राय पुत्र जयकिशुन राय, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम दिघवट, थाना चन्दौली, जनपद चन्दौली। रोहित राय पुत्र वशिष्ठ राय, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम दिघवट, थाना चन्दौली, जनपद चन्दौली। बनारसी चौहान (माल खरीददार) पुत्र स्व० पन्ना लाल चौहान, उम्र 48 वर्ष, निवासी चतुर्भुजपुर, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली।

बरामदगी में

* चोरी का 12-कोर केबल (लगभग 26 मीटर, अनुमानित कीमत ₹80,000/-)

* 01 हेक्सा ब्लेड (आरी)

* 02 एंड्रॉइड मोबाइल फोन

* 01 पल्सर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नं0 UP67AP5880)

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली।

* उ0नि0 जगदीश यादव, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली।

* उ0नि0 जयप्रकाश दूबे, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली।

* का0 प्रश्विन दूबे, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली शामिल रहे।

Tags:    

Similar News