Chandauli News: उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारी का दौर जारी, अधिकारियों में मची आपा धापी

Chandauli News: उप मुख्यमंत्री के जनपद में कार्यक्रम लगने के बाद सभी विभाग के अधिकारी अपनी अपनी फाइलों को दुरुस्त करते हुए तैयारी में जुटे हुए हैं।

Report :  Ashvini Mishra
Update:2024-10-24 13:48 IST

Chandauli News (Pic: Social Media)

Chandauli News: चंदौली जनपद में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक का समीक्षा बैठक व भ्रमण का कार्यक्रम लगने के बाद अधिकारियों में तैयारी को लेकर आपा धापी मची है। वहीं स्वास्थ्य महकमे में भी निरीक्षण को लेकर पूरी तरह से तैयारी चल रही है। उप मुख्यमंत्री का जनपद में दूसरा कार्यक्रम है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्य मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक का आगमन चंदौली में शुक्रवार को होना निश्चित हुआ है। कार्यक्रम आने के बाद अधिकारियों में तैयारी को लेकर आपा धापी देखने को मिल रही है। उप मुख्यमंत्री बनने के बाद जनपद में इनका दूसरी बार आगमन है। उप मुख्यमंत्री जहां स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और कार्यों का मूल्यांकन करेंगे वहीं अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट के सभागार में समीक्षा बैठक भी करेंगे। आगमन में सर्वप्रथम भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारी के साथ बैठक करके संगठन के काम काज की जानकारी करेंगे,लगभग एक घंटे तक पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

उप मुख्यमंत्री के जनपद में कार्यक्रम लगने के बाद सभी विभाग के अधिकारी अपनी अपनी फाइलों को दुरुस्त करते हुए तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयारी में लगा हुआ है कि कहीं उप मुख्यमंत्री किसी भी अस्पताल पर निरीक्षण करने न पहुंच जाए। जिला अस्पताल में भी उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां का सिलसिला जारी है। हालांकि अभी फाइनल प्रोग्राम नहीं आया है लेकिन वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के बाद खाली होने पर दोपहर में चंदौली में आगमन होना निश्चित बताया जा रहा है। 

Tags:    

Similar News