Chandauli News: ट्रैक्टर से शवदाह करने जा रहे लोगों के वाहन में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर,ससुर की भी हुई मौत, मची चीख पुकार
Chandauli News: हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
Chandauli News
Chandauli News: चंदौली जनपद में एक भीषण सड़क हादसे में मृतका के ससुर की भी दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मुगलसराय थाना क्षेत्र के कटरिया स्थित डहिया पेट्रोल पंप के समीप हुआ, जब एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट गई, जिससे ट्रॉली में सवार लोग सड़क पर गिर पड़े।
जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर अलीनगर थाना क्षेत्र के सरने गांव से संजय की पत्नी धनवर्ष की मौत के बाद शव को लेकर वाराणसी दाह संस्कार के लिए जा रहा था। जैसे ही यह ट्रैक्टर कटरिया के पास पहुंचा, सामने से आ रहे ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी। हादसे में मृतका के ससुर विक्रमा की भी दुर्घटन में मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को लाल बहादुर शास्त्री सार्वजनिक अस्पताल, रामनगर में भर्ती कराया गया। वहीं, मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एक ओर परिवार शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जा रहा था, वहीं रास्ते में हुई इस दर्दनाक घटना ने दुःख को और बढ़ा दिया।जहां बहु की मौत से परिवार सदमे था वही ससुर की मौत से कोहराम मच गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चश्मदीदों के अनुसार, ट्रक तेज़ रफ्तार में था और गलत दिशा से आकर ट्रैक्टर से टकरा गया। हादसे के कारण सड़क पर कुछ देर के लिए जाम लग गया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया।यह दुर्घटना एक बार फिर से तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों की गंभीरता को उजागर करती है, जिससे आमजन को जान गंवानी पड़ रही है।