Chandauli News: देर रात हाईवे पर अज्ञात महिला की मौत, दुर्घटना या हत्या में उलझी गुत्थी, जांच में जुटी पुलिस
Chandauli News: मामले में पुलिस की जांच जारी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।;
Chandauli News (Pic: Social Media)
Chandauli News: जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के जंसो की मड़ई के समीप हाईवे पर एक अज्ञात महिला के सड़क पर अज्ञात वाहन के टक्कर से मौत हो गई है। उसकी पहचान के लिए अलीनगर पुलिस जुटी हुई है। वहीं लोगों में चर्चा है कि अज्ञात महिला आधी रात को क्या कर रही थी कहीं दुर्घटना के बहाने हत्या तो नहीं, हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करने में डटी हुई है।
आपको बता दें कि चंदौली जनपद के अनिल नगर थाना क्षेत्र के जंसो के मड़ई गांव के समय हाईवे पर बीती रात एक अज्ञात महिला की दुर्घटना में मौत होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए महिला के शिनाख्त में जुट गई।
हत्या की आशंका
हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला को देखने से मानसिक विक्षिप्त या भीखारिन भी नहीं लग रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। लोगों में चर्चा है कि कहीं इस महिला की हत्या करके तो दुर्घटना नहीं दिखाया जा रहा है, क्योंकि देर रात महिला सड़क पर क्या करने आई थी, फिर अगर आस पास की महिला होती तो उसका पता भी चल जाता।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
अज्ञात होने के कारण लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है। पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। इस संबंध में सीओ पीडीडीयू नगर आशुतोष कुमार ने बताया कि एक अज्ञात महिला की जंसो की मड़ई गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई है। प्रथम दृष्टि या महिला विक्षिप्त दिखाई दे रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा।