Chandauli News: कार्यकर्ता पार्टी की असली ताकत, सम्मेलन में बोले भाजपा विधायक सुशील सिंह
Chandauli News: जनौली गांव स्थित निजी लॉन में सोमवार को सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन संयोजक पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली के नेतृत्व सम्पन्न हुआ।;
Chandauli News
Chandauli News: चंदौली जनपद के सैयदराजा विधानसभा के जनौली गांव स्थित निजी लॉन में सोमवार को सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन संयोजक पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली के नेतृत्व सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुरुआत मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह,प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश मंत्री पिछड़ा मोर्चा बुद्धू लाल विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से श्यामा प्रसाद मुखर्जी,भारत माता व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया।
विधायक सुशील सिंह ने क्या कहा
भाजपा कार्यकर्ता पार्टी व मेरा असली ताकत है। आपकी ताकत के बदौलत ही पार्टी को मजबूत करने का मौका मिला है। भाजपा विकास को अपना मूल एजेंडा मानती है। पार्टी कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए सदैव आगे रहती है। कार्यकर्ता ही भाजपा के रीढ़ के हड्डी है। आज भाजपा प्रदेश व देश में विकास का नया इतिहास लिख रहा है। जबकि विपक्ष औरंगजेब का चश्मा लगाकर विकास को देखने में असमर्थ साबित हो रही है। आम जन मानस विकास को देखकर पार्टी का सराहना कर रहा है। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सदैव कार्यकर्ताओं का सम्मान करना जानती है। इसी का नतीजा है कि फर्श वाले नेता को पार्टी अर्श पर बैठाने का काम किया है। पार्टी ने चन्दौली से दो महिलाओं को राज्य सभा सांसद बनाकर एक संदेश देने का काम किया है। बुद्धू लाल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के नींव है। नींव के मजबूती से ही पार्टी विकास की ओर जा सकता है। इसलिए कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी समझकर अपने दायित्वों का कुशलता से निर्वहन करना होगा।
अध्यक्षता कमलकांत मिश्रा व संचालन सुजीत जायसवाल ने किया। इस मौके पर धानापुर ब्लॉक अजय सिंह, पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली,महेंद्र सिंह,अवधेश सिंह,राजेश सिंह,मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य,आचार्य रमेश द्विवेदी, इंद्रजीत बिंद, विपिन सिंह,राजेश तिवारी, बाढ़ू जायसवाल, मृत्युंजय सिंह दीपू,अजीत पांडेय, रमेश राय, रामजी तिवारी,इंदल सिंह बाबा, भगवती तिवारी, जुली सिंह,संजय मिश्रा, प्रमोद सिंह, दिलीप त्रिशूलिया, विकास गुप्ता, अजीत सिंह, संतोष बिंद,आलोक राय आदि रहे।