Chitrakoot News Today: अज्ञात वाहन की टक्कर से एएनएम की मौत, पति गंभीर घायल

Chitrakoot News Today: कवी-मानिकपुर मुख्य मार्ग में शीतलपुर संपर्क मार्ग के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को ठोकर मार दी, जिससे दोनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

Update: 2022-11-13 16:15 GMT

मृतक एएनएम की फोटो। 

Chitrakoot News Today: बहिल पुरवा थाना क्षेत्र (Bahil Purva police station area) के कवी-मानिकपुर मुख्य मार्ग (Kavi Manikpur Main Road) में शीतलपुर संपर्क मार्ग के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को ठोकर मार दी, जिससे दोनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को आनन-फानन एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि पति का इलाज चल रहा है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

ये है मामला

बांदा शहर के कालूकुआं निवासी 60 वर्षीय मूलचंद्र गुप्ता अपनी पत्नी 55 वर्षीया संध्या गुप्ता के साथ बाइक से रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे कर्वी से मानिकपुर जा रहे थे। संध्या सीएचसी मानिकपुर में एएनएम के पद पर तैनात है। उसका मानिकपुर में ही मायका है। मानिकपुर कस्बे के गांधीनगर मोहल्ले में रहने वाले मुकुंदीलाल गुप्ता की संध्या बेटी है। बताते हैं कि मूलचंद्र गुप्ता का मानिकपुर में गुरौला रोड़ पर मकान भी बन रहा है। दोनों लोग बाइक से जैसे ही कर्वी-मानिकपुर मुख्य मार्ग में शीतलपुर संपर्क मार्ग के पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी। जिससे दोनों लोग बाइक समेत सड़क किनारे जा गिरे। हादसे की जानकारी ग्रामीणों पुलिस को दी।

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने संध्या गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी बहिल पुरवा गुलाब सोनकर ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चरी में रखवा दिया। 

Tags:    

Similar News