Lucknow Christmas 2022: लखनऊ पर चढ़ा क्रिसमस फीवर, जमकर हुई खरीदारी

Lucknow Christmas 2022: शहर के लोगों नें क्रिसमस को लेकर खासा उत्साह है. लेकिन यह रौनक सिर्फ गिरजाघरों तक सीमित नहीं है, इस त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है।

Update: 2022-12-24 10:33 GMT

Lucknow News (Ashutosh Tripathi)

Lucknow Christmas 2022: क्रिसमस का त्यौहार आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, और जैसे- जैसे क्रिसमस का दिन नजदीक आ रहा है राजधानी लखनऊ की सड़कों पर रौनक बढ़ने लगी है, गिरजाघरों को सजाने संवारने के काम को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर के लोगों नें क्रिसमस को लेकर खासा उत्साह है. लेकिन यह रौनक सिर्फ गिरजाघरों तक सीमित नहीं है, इस त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। चर्च से लेकर शहर के माल, चौराहों और संस्थानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शहर के मुख्य चौराहे हजरतगंज की छठा देखते ही बन रही है। पूरा शहर क्रिसमस की रौशनी से जगमगा रहा है। 

भारत में त्योहार अब किसी धर्म विशेष का न रह कर सभी लोगों का हो गया है। यही वजह है कि क्रिसमस पर सभी धर्मो के लोग इस त्योहार को मनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके चलते बाजार में उपलब्ध सजावट के सामान व तोहफों की बिक्री जोरों पर रही।

क्रिसमस ट्री की बिक्री जोरों पर  

बाजार में बाजार में क्रिसमस ट्री की बिक्री जोरों पर है। लोग आर्टीफिशियल से लेकर असली पौधे तक खरीद रहे हैं। छोटे से लेकर आठ फुट लंबे क्रिसमस ट्री भी बाजार में मिल रहे हैं। 

क्रिसमस ट्री पर सजाने के लिए स्टार, चाकलेट, बल्व तथा अन्य कई छोटे छोटे खिलौने लटकाए जाते हैं। बाजार में क्रिसमस ट्री सजाने के लिए ब्रांडेड चाकलेट भी उपयोग किये गये।

क्रिसमस पर तोहफों के आदान-प्रदान का चलन भी इन दिनों बढ़ गया है। ऐसे में इस मौके को कैश करने की चाह में कंपनियों ने क्रिसमस स्पेशल गिफ्ट भी मार्केट में लांच किये हैं।

Tags:    

Similar News