युवकों को हॉकी-सरिए से पीटा, आगरा के एक इलाके में सांप्रदायिक तनाव

Update: 2016-06-02 00:18 GMT

आगराः एत्मादउद्दौला थाना इलाके के नगला देवजीत में बुधवार रात चार युवकों पर हॉकी और सरियों से हमला किया गया। इसकी जानकारी होने पर बस्ती के लोग जुट गए। दूसरे पक्ष के भी लोगों की भीड़ जमा हो गई। इससे सांप्रदायिक तनाव फैल गया। मौके पर डीआईजी अजय मोहन शर्मा फोर्स के साथ पहुंचे। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं।

क्या है मामला?

-नगला देवजीत में लक्ष्मी नारायण मंदिर है।

-आरोप है कि एक संप्रदाय के युवक मंदिर के पास आए दिन शराब पीते हैं।

-इसका स्थानीय लोग कई बार विरोध कर चुके हैं।

-बुधवार रात युवक मंदिर के पास पहुंचे और जीतेंद्र नाम के युवक से पानी मांगा।

-जीतेंद्र के मना करने पर उससे युवकों ने मारपीट भी की।

युवकों ने लौटकर किया हमला

-जीतेंद्र को युवकों ने पीटा तो लोगों ने बीच-बचाव करा दिया।

-डेढ़ घंटे बाद युवक अपने 20-25 साथियों के साथ लौटे।

-हॉकी और सरियों से जीतेंद्र, उसके भाइयों दीपक, सूरज और गोविंद पर हमला बोला।

फैल गया सांप्रदायिक तनाव

-युवकों की पिटाई के विरोध में बस्ती के लोग बाहर निकल आए।

-दूसरे संप्रदाय के लोग भी मौके पर जुट गए।

-पुलिस ने दोनों तरफ के लोगों को घर भेजा।

-डीआईजी ने इसे पड़ोसियों के बीच विवाद बताया है।

Tags:    

Similar News