Gonda News: राज्यमंत्री ने गेंहू क्रय केंद्र का किया निरीक्षण, किसान को किया सम्मानित

Gonda News: राज्यमंत्री ने गोंडा जनपद के कर्नलगंज कृषि उत्पादन मंडी समिति कर्नलगंज स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया।;

Update:2025-04-08 10:16 IST

राज्यमंत्री ने गेंहू क्रय केंद्र का किया निरीक्षण (Social Media)

Gonda News: यूपी सरकार के राज्यमंत्री ने गोंडा जनपद के कर्नलगंज कृषि उत्पादन मंडी समिति कर्नलगंज स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। खाद्य और रसद राज्य मंत्री ने क्रय केंद्र का निरीक्षण के दौरान मौजूद किसानों से बातचीत भी की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

केंद्रों पर किसानों को क्या मिल रही सुविधाएं

शासन के निर्देशानुसार 1 अप्रैल से गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। संचालित क्रय केंद्रों पर किसानों को क्या सुविधाएं मिल रही हैं, इसका जायजा लेने के लिए प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कर्नलगंज क्रय केंद्र का निरीक्षण कर मौके का जायजा लिया।

अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

इस दौरान मंत्री ने केंद्र पर मौजूद किसान मनोज कुमार सिंह का माल्यार्पण कर उनका हौंसला अफजाई किया। इसके बाद संबंधित स्टॉक रजिस्टर चेक कर विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री ने किसान भाईयों से अपील भी किया की अपनी फसल का उत्पादन सरकारी क्रय केन्द्रों पर ही करे। किसानों के उत्पादन का मूल्य समय सीमा पर उन्हें निश्चित मिलेगा। कही कोई समास्याएं आएं तो उच्च अधिकारियों से शिकायत करके अपनी समास्याएं बताएं। वहां, से समास्याएं नहीं हल होती है तो आरजीआरएफ के माध्यम से सरकार को सूचित करें कार्यवाही होगी। कहा सरकार किसानों की समास्या में हरदम खड़ी मिलेगी। वहीं, केंद्र प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो गई है और अब तक 4 किसानों का 200 कुंतल गेंहू खरीदा जा चुका है।

ये रहें मौजूद 

इस मौके पर खाद्य विभाग अधिकारी प्रज्ञा मिश्रा, संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी सत्येंद्र नाथ पाण्डेय तथा केन्द्र इंचार्ज गौरव कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे हैं।

Tags:    

Similar News