UP Congress: 'ज्योत से ज्योत जागते चलो' के प्रभारी बने शिव पांडेय, न्याय यात्रा को सफल बनाने की तैयारी

UP Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष शिव पांडेय ने 'ज्योत से ज्योत जागते चलो' कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी की भूमिका मिलने के बाद सभी का आभार व्यक्त किया।;

Report :  Abhishek Mishra
facebook icontwitter icon
Update:2024-02-02 13:54 IST
Congress Shiv Pandey

Congress Shiv Pandey (photo: social media )

  • whatsapp icon

UP Congress: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सफल संचालन के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष शिव पांडेय को 'ज्योत से ज्योत जागते चलो' कार्यक्रम का प्रदेश प्रभारी मनोनीत किया गया है। इस संबद्ध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने एक पत्र जारी किया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के मुताबिक यह कार्यक्रम न्याय यात्रा को सफल रूप से संचालित करने के लिए है।

शिव पांडेय को बनाया गया प्रभारी

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष शिव पांडेय ने 'ज्योत से ज्योत जागते चलो' कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी की भूमिका मिलने के बाद सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस पद के लिए कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को प्रदेश में सफल बनाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे।


14 फरवरी को यूपी आएगी न्याय यात्रा

फरवरी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा लगभग 11 दिनों तक उत्तर प्रदेश में रहेगी। इस दौरान यह यात्रा पूरे प्रदेश के कई जिलों से होकर गुजरेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रदेश भर में 1074 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। न्याय यात्रा के जरिए कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भर उन्हें चुनावों के लिए तैयार करेगी। न्याय यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने आम जनता तक भी पहुंचने का प्रयास करेगी।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने भी की बैठक

आगामी लोक सभा चुनाव के लिए एआईसीसी राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय को प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है। चुनावी रणनीतियां तय करने के लिए बुधवार को वह कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कांग्रेस प्रभारी ने प्रदेश में चल रहे 'ज्योत से ज्योत जागते चलो' कार्यक्रम की रिपोर्ट ली। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष शिव पांडेय को इस कार्यक्रम का प्रदेश प्रभारी मनोनीत किया। कार्यक्रम के जरिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने की कोशिश होगी।

Tags:    

Similar News