UP Congress: यूपी में भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करने वाली पार्टियों से संबंध मजबूत करेगी कांग्रेस

UP Congress: कांग्रेस उन सभी दलों और लोगों से संबंध बनाए रखेगी। जो भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं। इन सभी लोगों से लगातार संपर्क रखागी और इसके लिए एक डाटा बैंक भी बनाया जाएगा।

Report :  Prashant Dixit
Update: 2023-01-08 09:10 GMT

पत्रकारों से बात करते नकुल दुबे (सोशल मीडिया)

UP Congress News: कांग्रेस उन सभी दलों और लोगों से संबंध बनाएगी जो भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं। इन सभी लोगों से लगातार संपर्क रखागी और इसके लिए एक डाटा बैंक भी बनाया जाएगा। रालोद के समर्थन से कांग्रेस नेता खुश हैं।वहीं अन्य छोटे दलों पर भी उसकी नजर है। इसके साथ ही हर गांव में 5-5 कार्यकर्ता बनाए जाएंगे, जिससे लोकसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती दी जा सके।

राहुल ने सुना लोगों का यात्रा में दर्द

राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा तीन दिनों तक यूपी में रही और 5 जनवरी को शामली होते हुए हरियाणा में प्रवेश कर गई है। इस दौरान आम मतदाताओं के अलावा बड़ी संख्या में व्यापारी, एनजीओ के प्रतिनिधि फिल्मी कलाकार और अर्थशास्त्री भी राहुल गांधी से मिले और अनुभव साझा किए।

राहुल ने उनकी समस्याओं व सुझावों को भविष्य में कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में शामिल करने का आश्वासन भी दिया है। यूपी कांग्रेस नेताओं का कहना है, भारत जोड़ो यात्रा में योगदान देने वाले महत्वपूर्ण लोगों का एक डाटा बैंक तैयार किया जा रहा है। जिससे उनके साथ रिश्ते और प्रगाढ़ करने में मदद मिल सके।

कांग्रेस ने रालोद का आभार किया प्रकट 

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने कहा, कि कांग्रेस रालोद का हृदय से आभार प्रकट करती है। बिना किसी भय के राहुल गांधी की यात्रा को समर्थन करने के लिए। उसका नतीजा स्वरूप पश्चिमी यूपी के युवाओं और किसानों ने राहुल की यात्रा में बढ़चढ़ करके हिस्सा लिया। किसानों ने घटती आय और आवारा पशुओं की समस्या बताई तो नौजवानों ने अग्निपथ योजना की खामियां बताईं। 

उन्होंने कहा, सरकार बताए कि पिछले 5 वर्षों में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले जो आयोजन हुए, उस पर जनता की गाढ़ी कमाई का कितना पैसा खर्च हुआ। जनता को बताया गया कि उन तीन इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से लगभग 5 लाख करोड़ का निवेश आया तो कारखाने कहां लगे। उन्होंने सरकार पर इन्वेस्टर्स समिट के बहाने आम लोगों को भ्रम में रखने का आरोप भी लगाया।

Tags:    

Similar News