पंचायत चुनाव में आने लगे ग्राम प्रधानों की जीत के परिणाम, यहां देखें रिजल्ट

आज यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 (UP Panchayat Chunav 2021) की मतगणना (Counting) सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है।

Newstrack Network :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-05-02 01:26 GMT

यूपी पंचायत चुनाव कॉन्सेप्ट फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया

लखनऊः आज यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 (UP Panchayat Chunav 2021) की मतगणना (Counting) सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है।। आज चुनाव लड़ रहे कई प्रत्याशियों का भविष्य दांव पर है। इस मतगणना में कोविड प्रोटोकॉल के सभी नियमों का पालन किया जाएगा तथा जीत के बाद किसी तरह के जश्न पर पूरी तरह से पाबंदी लगायी गयी है। हर मतगणना केन्द्र पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होकर अंतिम परिणाम तक चलती रहेगी। कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी कर्मचारियों की ड्यूटी समय सीमा के अंदर बदलती रहेगी। पंचायत चुनाव के सभी अंतिम परिणाम आने में 36 से 72 घंटे तक का समय लग सकता है।

न्यूज ट्रैक पर पंचायत चुनावों से जुड़ी सारी अपडेट जानकारी आपको मिलती रहेगी...

Live Updates
2021-05-02 15:59 GMT

रायबरेली:

अमावां ब्लाक की डिडौली ग्राम पंचायत से पूनम सिंह ने दुबारा जीत दर्ज की।

अमावां ब्लाक की गढी खास ग्राम पंचायत से लक्ष्मीकांत दुबारा जीते।

अमावां ब्लाक के आदमपुर ग्राम पंचायत से भवर सिंह विजयी।

2021-05-02 15:57 GMT

चुनावों में लगा जोर का झटका

पंचायत चुनाव में पूर्व कैबिनेट मंत्री व सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को जोरदार झटका लगा है।

ऐसे में वाराणसी में उनके भाई की पत्नी रीता राजभर ग्राम प्रधान का चुनाव हार गई हैं।

जबकि पिंडरा क्षेत्र के फतेहपुर गांव में ग्राम प्रधान सीट पर ओमप्रकाश राजभर के सगे भाई लखन्दर राजभर की पत्नी रीता राजभर मैदान में थीं। वहीं यहां सें कैलाश राजभर की पत्नी सुषमा राजभर 563 वोटों से चुनाव जीत गई। बता दें, रीता राजभर को सिर्फ 325 वोट मिले।

2021-05-02 15:55 GMT

वाराणसी:

दो मृत प्रत्याशियों हुए विजयी घोषित

वाराणसी में चिरईगांव ब्लाक के ग्राम पंचायत शिवदशा से ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी रहे धर्मदेव यादव और ग्राम पंचायत सिरिस्ती से ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी निर्मला मौर्य को मृत्यु के बाद विजयी घोषित किया गया है।

दरअसल मतदान के बाद दोनों प्रत्याशियों की मृत्यु हो गई थी।

जिसके चलते आरओ सुभाष मौर्या ने दोनों को मरणोपरांत विजयी घोषित कर उनके परिवार वालों को प्रमाण पत्र सौंपा। ऐसे में अब इन ग्राम पंचायतों में फिर से मतदान कराया जायेगा।

2021-05-02 15:31 GMT

वाराणसी:

महराजगंज ब्लाक के विजयी प्रधान प्रत्याशी।

पखनपुर -संगीता देवी

असनी -दिलीप कुमार

इन्दौरा-महमूद अहमद

नरायन पुर-प्रदीप कुमार

सुल्तान पुर -संतलाल लोधी

पाली-दूजई

जमोलिया-अंजनी कुमार

बरहुवां-सीता तिवारी

सताव ब्लाक के प्रधान पद के विजयी प्रधान प्रत्याशी --

1- ग्राम पंचायत मानपुर से रामा 25 वोटों से हुए विजय हुए

2 - ग्राम पंचायत बांस से अनुराग यादव 60 वोटों से जीते।

3- ग्राम पंचायत अमरहिया से ब्रज किशोर अवस्थी 73 वोटों से विजयी हुए

4 - ग्राम पंचायत सलारपुर से रवि शंकर पटेल 79 वोटों से विजई हुए

5 - विजय कुमार उर्फ रिंकु ग्राम पंचायत शेखापुर 57 वोटों से विजई हुए

6 - अनुज कुमार यादव ग्राम पंचायत टिकरा 62 वोटों से विजय हुए

7 - बराती लाल यादव ग्राम पंचायत चंदई रघुनाथपुर से विजय हुये।

8 - सविता ग्राम पंचायत सोईठा से 140 वोटों से जीती।

9- बंदना सिंह ग्राम पंचायत सराय डिगोसा से 43 वोटों से जीती।

2021-05-02 13:44 GMT


फतेहाबाद विकासखंड से जीते प्रत्याशी

1-फतेहाबाद विकासखंड
ग्राम पंचायत तारौली गुर्जर
प्रत्याशी वीरभान सिंह
कुल मत 440,
172 वोटों से विजय

2-फतेहाबाद विकासखंड
ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर
पिंकी देवी पत्नी रामवीर
कुल मत 480
69 वोटों से जीतीं

3-फतेहाबाद विकासखंड
ग्राम पंचायत तिवाहा
प्रत्याशी सुरेश सिंह
कुल मत 581
300 वोट से विजयी


2021-05-02 13:42 GMT


हाथरस से जीते ये प्रत्याशी

ग्राम सभा अरिफपुर भोगपुर से रईस अहमद जीते।
ग्राम सभा एचोला शहाड़तपुर से बबीता पत्नी राजेश कुमार जीती।
ग्राम सभा बिरावर से सुनीता पत्नी दयाराम जीती।
ग्राम सभा सुजावलपुर से शोभा देवी पत्नी सत्यप्रकाश विजयी।
ग्राम सभा बिलार से चमेली देवी पत्नी रामजीलाल जीती।
तटी डांडिया से आरती पत्नी अमित कुमार जीती।


2021-05-02 13:41 GMT



वाराणसी चोलापुर ग्राम प्रधान पद के विजयी प्रत्याशी

मवैया अश्वनी कुमार 547 मत
रूपचंदपुर बेबी चौबे 563 मत
खरदहा आशा देवी 716 मत
महदा सविता देवी 594 मत
ढाका सुमन देवी 358 मत
मुरली हरिओम पाल 388 मत
लटौन हीरामणि 658 मत
तिलमापुर छेदी 289 मत
टेकारी गीता 222 मत
रसड़ा बिरेंद्र 406 मत
कैथोर सभाजीत 307 मत से विजयी हुए


2021-05-02 12:10 GMT

उन्नाव में पंचायत मतगणना जारी है। इस दौरान उन्नाव की महिला प्रत्याशी पूनम भारी मतों से विजयी। पुनम अब तक की सबसे कम उम्र की महिला प्रधान घोषित हुई।


2021-05-02 12:01 GMT

जौनपुर में जिला पंचायत सदस्य पद (सिकरारा) से बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला धनंजय सिंह विजयी।

2021-05-02 11:52 GMT

 आरएलडी प्रत्याशी दर्जनों सीट पर आगे चल रहे हैं। आरएलडी और बीजेपी प्रत्याशियों के बीच टक्कर। बता दें कि 20 से अधिक सीटों पर आरएलडी आगे है।


Tags:    

Similar News