मचा हड़कंप: भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, फरार हुए बदमाश

बुधवार को बाईक सवार बदमाशो ने भाजपा बूथ अध्यक्ष और उसके साथी की गोली मार कर हत्याकर दी। हत्या के मामले में दोनो कोर्ट जा रहे थे। बाईक सवार बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। दिन दहाड़े डबल मर्डर से क्षेत्र में हडकंप मच गया। हत्या की सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम और आलाधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

Update: 2023-03-21 19:42 GMT

कानपुर: बुधवार को बाईक सवार बदमाशो ने भाजपा बूथ अध्यक्ष और उसके साथी की गोली मार कर हत्याकर दी। हत्या के मामले में दोनो कोर्ट जा रहे थे। बाईक सवार बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। दिन दहाड़े डबल मर्डर से क्षेत्र में हडकंप मच गया। हत्या की सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम और आलाधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनो शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी देखें:गणपति पूजा व विसर्जन में शिल्पा शेट्टी ने परिवार संग मचाया धमाल,देखिए वीडियो व फोटोज

घाटमपुर थाना क्षेत्र स्थित गिरसी गांव नहर पटरी से होते हुए भाजपा के बूथ अध्यक्ष कपूर सिंह अपने साथी के बच्चा सिंह के साथ बाईक तारीख पर कचहरी जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से सफेद रंग की बाईक सवार दो बदमाशों ने डंडो से कपूर सिंह और बच्चा सिंह पर हमला कर दिया। दोनों नहर के किनारे झाड़ियो में गिर पड़े इसके बाद बदमाशो ने ताबड़ तोड़ गोलिया बरसा दी। दोनो की मौके पर ही मौत हो गई।

गोली चलने की अवाज सुनकर जब आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान पहुंचे तो दोनो खून से लथपथ पड़े थे। बड़ी संख्या में ग्रामीणो की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणो ने हत्या की सूचना पुलिस को दी।

ये भी देखें:पुलवामा हमले में चूक! इस छोटी सी गलती पर रोया पूरा देश

भाजपा के बूथ अध्यक्ष कपूर सिंह और उनके साथी बच्चा सिंह राहा गांव के रहने वाले है। कपूर सिंह और बच्चा सिंह की कानपुर कचहरी में तारीख थी। दोनो एक बाईक से कोर्ट जा रहे थे। दरसल 2011 में विजय सिंह की हत्या का आरोप था। दोनो ही जमानत पर बाहर चल रहे थे।

एसएसपी अंनत देव के मुताबिक घाटमपुर के गिरसी गांव के नहर पटरी पर दो शव मिले थे। बच्चा सिंह और कपूर सिंह की दोनो रहा गांव के रहने वाले थे। दोनो मृतक 2011 में हुई विजय सिंह की हत्या में मुल्जिम थे और जमानत पर बाहर थे।

ये भी देखें:कश्मीर में मौत! अलर्ट पर सुरक्षाबल, तो घाटी में नहीं बदल रहे हालात

आज सुबह दोनो घर से निकलकर बाहर आ रहे थे। पहले सूचना एक्सिडेंट की आरही थी जब पुलिस मौके पर पहुंची तो गन शॉट का मामला प्रकाश में आया है। परिजनो से बातचीत की जा रही है कि मृतको के विरोधी कौन थे। चार लोगो को पूछताछ के लिए उठाया गया है।

Tags:    

Similar News