मुर्गे की आंख फोड़ने पर चली गोली, दो पहुंचे हॉस्पिटल-एक की मौत

Update: 2016-04-15 16:45 GMT

लखनऊ: थाना गोसाईगंज क्षेत्र के बरकत नगर इलाके में रहने वाले शमशाद ने मुर्गे पाल रखे हैं। शुक्रवार को शमसाद के पड़ोसी ठेकेदार मिराज (50) ने शमसाद के मुर्गे को पत्थर मार दिया जिससे मुर्गे की आंख फूट गई।

जब इसकी जानकारी शमशाद को हुई तो उसने मिराज से आंख फोड़ने का कारण पूछा, लेकिन दोनों में कहा-सुनी होती रही और विवाद बढ़ता चला गया। इसके चलते दोनों में हाथापाई शुरु हो गई।

मिराज को पिटता देख उसके परिजनों ने शमशाद को मार-पीट कर घायल कर दिया। इसी दौरान शमशाद ने मौका पाकर मिराज को गोली मार दी। अचानक हुई इस गोलीबारी से बरकत नगर में हड़कंप मच गया। आस-पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान मिराज की मौत हो गई। शमशाद की स्थिति भी गंभीर बनीं हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मौके से तमंचा और खोखा भी बरामद कर लिया है।

Tags:    

Similar News