Lucknow: मण्डलायुक्त ने जुबिली इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, छात्रों को दिए टिप्स

Lucknow: मंडलायुक्त ने छात्रों और शिक्षकों के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया। शिक्षा की उत्कृष्ट गुणवत्ता के लिए प्रयोगात्मक कार्य को लिखित कार्य से जोड़ कर प्रभावी शिक्षण कराने पर बल दिया।

Update: 2022-06-07 13:40 GMT

लखनऊ: मंडलायुक्त रंजन कुमार ने जुबिली इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

Lucknow: शिक्षा में गुणवत्ता सुधार तथा बेहतर शैक्षिक वातावरण (educational environment) बनाने के उद्देश्य से मण्डलायुक्त लखनऊ ने राजकीय जुबिली इण्टर कॉलेज (Government Jubilee Inter College) में छात्रों और विज्ञान वर्ग के शिक्षकों के साथ रसायन विज्ञान प्रयोगशाला (chemistry lab) में रसायन विज्ञान के अभिनव प्रयोगों द्वारा प्रभावी शिक्षण के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। छात्रों से रसायन विज्ञान के प्रयोगों के सम्बन्ध में प्रयोगात्मक विषय वस्तु पर भी विचार विमर्श किया गया।

मंडलायुक्त ने छात्रों और शिक्षकों के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया

छात्रों ने मण्डलायुक्त के सामने प्रयोग कर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। मंडलायुक्त ने छात्रों से विभिन्न रासायनिक अभिक्रियाओं की क्रिया विधि, बन्धों के वियोजन एवं नवीन बन्ध निर्माण के लिए उत्तरदायी विभिन्न प्रकार की ऊर्जा के बारे में जानकारी ली। मंडलायुक्त ने छात्रों और शिक्षकों के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया। शिक्षा की उत्कृष्ट गुणवत्ता के लिए प्रयोगात्मक कार्य को लिखित कार्य से जोड़ कर प्रभावी शिक्षण कराने पर बल दिया।

उत्कृष्ट शिक्षक ही शिक्षा की गुणवत्ता

उन्होंने कहा कि आपका मानना था कि उत्कृष्ट शिक्षक ही शिक्षा की गुणवत्ता को प्रभावित करने के लिए महत्वपूर्ण होता है। नवाचार विज्ञान शिक्षकों के प्रशिक्षण की समय-समय पर नितान्त आवश्यकता होती है। मण्डलायुक्त ने कहा कि कल से ही विज्ञान वर्ग के शिक्षकों की टीम तैयार कर उन्हें गूगल मीट के माध्यम से 15 दिवसीय प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से दिये जाने के निर्देश दिए। संयुक्त संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कहा कि मंडलायुक्त के दिशा निर्देशों का तत्काल प्रभाव से अनुपालन करते हुए विज्ञान शिक्षकों को चिन्हित कर लिया गया है और शीघ्र ही गूगल मीट के माध्यम से प्रशिक्षण प्रारम्भ किया जाएगा।


सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को दिए टिप्स

इससे पहले 7 अप्रैल को मंडलायुक्त रंजन कुमार (Divisional Commissioner Ranjan Kumar) लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) पहुंचे थे। उन्होंने मालवीय सभागार में वह मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना (Chief Minister Abhyudaya Yojana) के अंतर्गत संचालित कोचिंग में पढ़ने वाले विद्यार्थियों से रूबरू हुए थे।

रंजन कुमार ने सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को तैयारी के टिप्स दिए थे। उनकी समस्याएं भी सुनीं और हल करने का तरीका भी बताया। मंडलायुक्त ने कहा कि ऐसा नहीं है कि हमेशा पढ़ाई करते रहें। स्वास्थ्य जीवन और खुश रहना भी जरूरी है। अपने ऊपर भरोसा रखिए कि तैयारी की है तो सफलता मिलेगी।

सभी सिलेबस का हर एक टापिक जरूरी

उन्होंने बताया कि सभी सिलेबस का हर एक टापिक जरूरी है, उसे इग्नोर नहीं कर सकते। मैंने भी सिविल सर्विसेज की तैयार के समय सभी टापिक का फार्मूला एक जगह किया। उससे पावरफुल कोई रिसोर्स नहीं था। इसलिए अपने अनुसार रिर्सोस बनाएं। किसी को कापी करने से कोई लाभ नहीं। परीक्षा हाल मे आपको बैठना है। इसलिए तैयारी ऐसी करें कि पास होना ही है।

Tags:    

Similar News