Jhansi News: डीएम ने सीएमओ कार्यालय में मारा छापा, 10 चिकित्सक व कर्मचारी मिले गायब

Jhansi News Today: जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में 10 चिकित्सक व कर्मचारी अनुपस्थित मिले।

Report :  B.K Kushwaha
Published By :  Deepak Kumar
Update:2022-05-19 19:44 IST

Jhansi: डीएम ने सीएमओ कार्यालय में मारा छापा।

Jhansi News Today: जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार (District Magistrate Ravindra Kumar) ने कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी, झांसी का औचक निरीक्षण करते हुए चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का सत्यापन किया। औचक निरीक्षण के दौरान कार्यालय की साफ-सफाई का भी किया निरीक्षण, एक-एक कमरे में स्थित पटल को देखा और पत्रावलीयों की जांच करते हुए कहा कि पत्रावलीयों का निस्तारण समय से सुनिश्चित हो अनावश्यक लंबित रखने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये चिकित्सा कर्मचारी रहे अनुपस्थित

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार (District Magistrate Ravindra Kumar) ने कार्यालय के निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी झांसी में तैनात चिकित्साधिकारियों एवं अन्य स्टाफ की उपस्थिति चैक की गई। उपस्थिति की जांच करने पर उन्होंने पाया कि उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. महेन्द्र कुमार (Deputy Chief Medical Officer Dr. Mahendra Kumar), डी.आई.एस.एम. सपन जैन (DISM Sapan Jain), डी.जी.एम., शशांक पुरोहित, डी.पी.सी. विनय शर्मा, डी.ई.आई.सी. रामबाबू कुमार, सी.ए. श्रीमती सपना वर्मा, नरेन्द्र कुमार, वरिष्ठ सहायक, देवेन्द्र कुमार शर्मा, वरिष्ठ सहायक, अखिलेश भारती एवं चतुर्थ श्रेणी ममता अनुपस्थित पाये गये। उन्होंने अनुपस्थित पाये गए उपरोक्त कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन रोके जाने एवं उनका स्पष्टीकरण लिये जाने के निर्देश दिए।


वरिष्ठ सहायक देवेन्द्र कुमार शर्मा बिना पूर्व अनुमति के चल रहे अनुपस्थित

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार (Chief Medical Officer Dr. Anil Kumar) द्वारा अवगत कराया गया कि वरिष्ठ सहायक, देवेन्द्र कुमार शर्मा बिना पूर्व अनुमति के अनुपस्थित चल रहे हैं। देवेन्द्र कुमार शर्मा का वेतन रोके जाने की कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी ने उक्त प्रकरण को गंभीरता से संज्ञान में लिया और निर्देश दिए गए कि वेतन रोके जाने के अतिरिक्त देवेन्द्र कुमार शर्मा पर अन्य अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जाए। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में छापामार कार्यवाही के दौरान निर्देश दिए कि सभी चिकित्सक, कर्मचारी समयानुसार से कार्यालय में उपस्थित होकर शासन की मंशा अनुसार कार्य करना सुनिश्चित करें उन्होंने कहा कि आगंतुकों एवं शिकायतकर्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार करते हुए उनकी समस्या का निस्तारण समय से किया जाए।

जिलाधिकारी ने कार्यालय में मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश

जिलाधिकारी ने कार्यालय में मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि एक भ्रमण पंजिका भी तैयार की जाए जिसमें यदि कोई उप मुख्य चिकित्साधिकारी/चिकित्साधिकारी किसी शासकीय कार्यवश भ्रमण पर हो, तो उसका विवरण पंजिका में दर्ज किया जाए, ताकि उनकी कार्यालय भ्रमण पर उपस्थिति सत्यापित किया जा सके। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार,उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एन के जैन, डॉ विजय श्री शुक्ला सहित अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News