मुबारकबाद: चांद का हुआ दीदार, कल मनाई जाएगी ईद

Update: 2017-06-25 15:26 GMT
चांद का हुआ दीदार, कल मनाई जाएगी ईद

लखनऊ: आपसी भाईचारा और सौहा‌र्द्र का पर्व ईद को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर है। रविवार की शाम चांद का दीदार हो गया। ईद का त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा। सुन्नी और शिया मरकजी चांद कमेटी ने चांद दिखने का ऐलान किया। इसलिए अब कल ईद मनाई जाएगी।

ईद की पूर्व संध्या पर बाजारों में भी काफी चहल-पहल देखी गई। ईद को लेकर लोगों ने जमकर खरीददारी की। महिलाओं और बच्चों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। ईद की नमाज अदा करने को लेकर मस्जिदों और ईदगाहों की साफ-सफाई एवं रंग रोगन का कार्य भी पूरा किया जा चुका है।

Tags:    

Similar News