Etah News: अवागढ़ स्टेशन पर आगरा फोर्ट-एटा पैसेंजर के ठहराव की मांग, रेल मंत्री को सौंपा गया पत्र

Etah News: केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने अवागढ़ स्टेशन पर आगरा फोर्ट-एटा पैसेंजर के नियमित ठहराव की मांग रेल मंत्री से की, कार्रवाई का आश्वासन मिला।

Update:2026-08-04 23:16 IST

अवागढ़ स्टेशन पर आगरा फोर्ट-एटा पैसेंजर के ठहराव की मांगको लेकर केन्दीय राज्य मंत्री ने रेल मंत्री को सौंपा पत्र (Photo- Social Media)

Etah News: एटा जनपद में जलेसर, के क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने मंगलवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर अवागढ़ रेलवे स्टेशन पर आगरा फोर्ट-एटा पैसेंजर ट्रेन के नियमित ठहराव की मांग उठाई।

प्रो. बघेल ने रेल मंत्री को इस संबंध में आग्रह पत्र सौंपते हुए ट्रेन संख्या 51901/51902 आगरा फोर्ट-एटा पैसेंजर/एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर का बरहन-एटा रेल मार्ग पर स्थित अवागढ़ स्टेशन पर नियमित ठहराव शुरू कराने का अनुरोध किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि अवागढ़ रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र, किसान, व्यापारी, कर्मचारी और आम नागरिक आगरा, एटा सहित अन्य स्थानों की यात्रा करते हैं। ट्रेन का स्टेशन पर ठहराव नहीं होने के कारण यात्रियों को दूसरे स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।

पैसेंजर ट्रेन का ठहराव से क्षेत्रों के हजारों लोगों को मिलेगा लाभ 

उन्होंने कहा कि अवागढ़ महत्वपूर्ण कस्बा होने के साथ ब्लॉक मुख्यालय, थाना और नगर पंचायत भी है। ऐसे में पैसेंजर ट्रेन का नियमित ठहराव होने से अवागढ़ समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। इससे शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार और व्यापार के सिलसिले में आगरा तथा एटा आने-जाने वाले यात्रियों की परेशानी कम होगी।

प्रो. बघेल ने रेल मंत्री से जनहित को ध्यान में रखते हुए ट्रेन का नियमित ठहराव सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

बताया गया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए रेलवे के संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार मामले का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि ठहराव शुरू होने से क्षेत्र के यात्रियों को लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी।

Tags:    

Similar News